मध्य प्रदेश का 53वां जिला बना मऊगंज, रीवा की तीन तहसीलों को मिलाकर अस्तित्व में आया

रीवा जिले की तीन तहसील मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी को मिलाकर नया जिला मऊगंज गठित किया गया है, जिसका मुख्यालय मऊगंज होगा। मऊगंज के नया जिला बन जाने से रीवा जिले में अब नौ तहसील शेष रह गई हैं।

मध्य प्रदेश का 53वां जिला बना मऊगंज
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मध्य प्रदेश में मऊगंज नाम से एक और जिला अस्तित्व में आ गया है। राज्य सरकार ने रीवा जिले की तीन तहसीलों को अलग कर मऊगंज को नया जिला बना दिया है। इसके लिए राजस्व विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।

राजस्व विभाग द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी किए गए आदेश में बताया गया है कि रीवा जिले की तीन तहसील मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी को मिलाकर नया जिला मऊगंज गठित किया गया है, जिसका मुख्यालय मऊगंज होगा। मऊगंज के नया जिला बन जाने से रीवा जिले में अब नौ तहसील शेष रह गई हैं।


बता दें कि प्रदेश में अब तक 52 जिले थे और मऊगंज के नया जिला बन जाने से राज्य में जिलों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। पूर्व में रीवा में कुल 12 तहसीलें थीं जो अब घटकर 9 बची हैं। अब रीवा जिले में हुजूर, हुजूर नगर, जवा, त्योंथर, रामपुर, कर्चुलियान , गुढ़, सिरमौर, सिमरिया तथा मनगवां तहसीलें शेष रह गई हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia