मौसम अपडेट: 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, यूपी-बिहार से दिल्ली तक बिगड़ेगा मौसम

यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में आज भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और कई इलाकों में तेज हवाओं की चेतावनी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
i

मौसम विभाग ने आज यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 15 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 87 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन की चेतावनी दी गई है, जबकि पूर्वी भारत में बिजली और वज्रपात का खतरा बना हुआ है। मौसम के इस बदले मिजाज का असर किसानों पर भी पड़ सकता है और फसलों को नुकसान की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी है। बारिश और तेज हवा के बीच 5 से अधिक राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। वहीं 4 से अधिक राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की चेतावनी भी दी गई है। खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को नदी और समुद्र के किनारे से दूर रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी असम और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। इसके अलावा उत्तरी ओडिशा के तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। ऐसे में शनिवार को देश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और वज्रपात का असर देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में आंधी-बारिश की चेतावनी

दिल्ली में 29 अगस्त को मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।


यूपी के 21 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट 

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बलरामपुर, बिजनौर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, मऊ और प्रयागराज समेत 21 जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार में पटना, सारण, सिवान, गया, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। यहां 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।


झारखंड के 13 जिलों में बारिश की चेतावनी 

झारखंड में 29 और 30 अगस्त को रांची, देवघर, धनबाद, साहेबगंज, जमशेदपुर, बोकारो, पलामू, लातेहार, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड में नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, बागेश्वर और चंपावत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। देहरादून में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी को देखते हुए यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।


हिमाचल प्रदेश में जोरदार बारिश की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर और चंबा में जोरदार बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मनाली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी

जम्मू-कश्मीर में पुंछ, कुलगाम, जम्मू, पुलवामा, अनंतनाग, राजौरी, उधमपुर, कठुआ और गांदरबल में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।


पश्चिम बंगाल में बारिश-अंधी का अलर्ट

पश्चिम बंगाल में कोलकाता, हावड़ा, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व बर्धमान, उत्तर 24 परगना और नादिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से हवा के झोंके चल सकते हैं। कोलकाता में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पंजाब में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी

पंजाब में गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फरीदकोट, अमृतसर, कपूरथला, संगरूर और जालंधर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।


राजस्थान के कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

राजस्थान में अलवर, करौली, झालावाड़, कोटा, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर, बांसवाड़ा, ब्यावर, दौसा, धौलपुर, भीलवाड़ा और प्रतापगढ़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। जयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, विदिशा, खंडवा, मंडला, इंदौर, कटनी, होशंगाबाद और छतरपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है। भोपाल में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के इस अलर्ट में हरियाणा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात को भी शामिल किया गया है। इन राज्यों के लिए 29 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा पूर्वी भारत में बिजली और वज्रपात का खतरा है। तेज बारिश और आंधी के बीच नदियों का जलस्तर बढ़ने, ओले गिरने और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए