मायावती ने यूपी में गड्ढों को लेकर योगी को घेरा, कहा- प्रदेश में सड़कें बदहाल, हर रोज लोग हो रहे हादसों का शिकार

मायावती ने कहा कि यूपी में दूसरी बार बीजेपी की सरकार बनने के बाद भी प्रदेश को गड्ढा-मुक्त करने के वादे और दावे हर मंत्री और नेता द्वारा लगभग रोज ही किए जाते हैं, लेकिन इनके अन्य दावों की तरह ही सूबे को गड्ढा-मुक्त बनाने का दावा भी खोखला ही है।

फोटोः IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश की बदहाल सड़कों को लेकर बीजेपी की सरकार पर हमला बोला है। सूबे को गड्ढा-मुक्त बनाने के योगी सरकार के दावे को खोखला करार देते हुए मायावती ने कहा कि प्रदेश में सड़कें बदहाल हैं और हर रोज लोग हादसों का शिकार होकर अपनी जान गवां रहे हैं।

बीएसपी प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर कहा कि, "नए एक्सप्रेसवे के लगातार धंसने-दरकने, लखनऊ-उन्नाव की भी 50 किमी सड़क में 982 गड्ढे, पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल अर्थात अधिकांश यूपी में बदहाल सड़कें और उस कारण जनजीवन त्रस्त होने और जानलेवा दुर्घटनाओं आदि की खबरें सर्वत्र चर्चाओं में हैं, जो सरकारी दावों की पोल खोलता है।


मायावती ने आगे कहा, "जबकि यहां यूपी में दूसरी बार बीजेपी की सरकार बनने के बाद से भी प्रदेश को गड्ढा-मुक्त करने के वादे और दावे हर मंत्री और नेताओं द्वारा लगभग हर रोज ही किए जाते हैं, लेकिन इनके अन्य दावों की तरह ही सूबे को गड्ढा-मुक्त नहीं बना पाना लोगों को अब काफी विचलित कर रहा है।

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री ने अगले ट्वीट में कहा कि "किन्तु इसके बावजूद भी इनके जले पर नमक छिड़कने के लिए केन्द्र और राज्य की दोनों बीजेपी सरकारें यूपी में अमेरिका जैसी सड़क बनाने जैसा हसीन सपना दिखाने में नहीं हिचक रही हैं। साथ ही, गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी और पिछड़ेपन आदि से त्रस्त और विकास की भूखी जनता चुप है कि आगे क्या होगा?

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia