मेरठ पटाखा विस्फोट: अवैध गोदाम संचालक का पार्टनर गिरफ्तार, हादसे में 5 लोगों की हुई थी मौत

मेरठ पटाखा विस्फोट मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गौरव गुप्ता के रूप में की गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लोहियानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक अवैध पटाखा गोदाम में विस्फोट हुआ। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गौरव गुप्ता के रूप में की गई है।

जिस मकान पर उक्त अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रही थी, वह मकान गौरव गुप्ता ने किराए पर लिया था। उक्त अवैध पटाखा गोदाम का प्रमुख भागीदार संजय गुप्ता अभी भी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक लोकल इंटेलीजेंस की मदद से गौरव गुप्ता को गुरुवार देर रात करीब 11 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अंबेडकर चौक के पास से गिरफ्तार किया गया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित राय ने बताया, आरोपी गौरव गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुछताछ के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

सीओ ने कहा कि एक आरोपी जो मकान मालिक संजय गुप्ता अभी भी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए संबंधित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। बता दें 17 अक्टूबर सुबह को हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई थी। जबकि नौ लोग गंभीर रूप घायल गए थे, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia