Assembly Election Results 2023 Live: त्रिपुरा-नगालैंड में BJP की सत्ता में वापसी, मेघालय में NPP को देगी समर्थन

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के नतीजे साफ हो गए हैं। त्रिपुरा में बीजेपी को बहुमत मिला है, वहीं नगालैंड में एनडीपीपी-बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई है। मेघालय में त्रिशंकु नतीजे आने पर बीजेपी ने एनपीपी को समर्थन का फैसला किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

02 Mar 2023, 10:23 PM

त्रिपुरा-नगालैंड में BJP की सत्ता में वापसी, मेघालय में NPP को देगी समर्थन

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के नतीजे साफ हो गए हैं। त्रिपुरा में बीजेपी को बहुमत मिला है, वहीं नगालैंड में एनडीपीपी-बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई है। मेघालय में त्रिशंकु नतीजे आने पर बीजेपी ने एनपीपी को समर्थन का फैसला किया है।

02 Mar 2023, 10:19 PM

मेघालय में सरकार बनाने में NPP का सहयोग करेगी BJP, आज ही सौंपेगी समर्थन पत्र

02 Mar 2023, 10:15 PM

उद्धव ठाकरे गुट के समर्थकों ने पुणे में कस्बापेट उपचुनाव में संयुक्त एमवीए उम्मीदवार की जीत का जश्न मनाया


02 Mar 2023, 7:29 PM

बीजेपी ने 32 सीटें जीतकर त्रिपुरा में बहुमत का आंकड़ा पार किया

02 Mar 2023, 7:08 PM

दिल्ली: मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद जे.पी. नड्डा बीजेपी मुख्यालय पहुंचे 


02 Mar 2023, 6:25 PM

पश्चिम बंगाल उपचुनाव : सागरदिघी उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

02 Mar 2023, 5:40 PM

बीजेपी त्रिपुरा में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने के लिए तैयार

त्रिपुरा में गुरुवार को जारी वोटों की गिनती के दौरान बीजेपी विपक्षी सीपीएम-कांग्रेस से आगे निकल गई और 28 (कुल 60 सीटों में से) जीतकर चार सीटों पर आगे चल रही है। राज्य भर में 21 स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है। राज्य में 16 फरवरी को मतदान हुआ था। लेटेस्ट रुझानों और परिणामों की घोषणा के अनुसार, आदिवासी-आधारित टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी), जिसने पहली बार 42 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, उसने 12 सीटों पर जीत हासिल की थी और एक सीट पर बढ़त बनाई। सीपीआई-एम ने छह सीटें जीतीं और पांच सीटों पर आगे चल रही थी, जबकि कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत हासिल की और एक सीट पर आगे चल रही थी। 


02 Mar 2023, 4:59 PM

चुनाव आयोग के अनुसार ये त्रिपुरा से ताजा अपडेट  

चुनाव आयोग के अनुसार, त्रिपुरा में बीजेपी 18 सीट जीत चुकी है और 15 सीट पर आगे चल रही है। वहीं, सीपीआई (एम) 2 सीटों पर जीत चुकी है और 9 पर आगे चल रही है। कांग्रेस 3 सीटों पर आगे है। जबकि टिपरा मोथा पार्टी 8 पर जीत हासिल कर चुकी है और चार पर आगे चल रही है।

02 Mar 2023, 4:39 PM

नगालैंड और त्रिपुरा में BJP की सत्ता में वापसी लगभग तय, मेघालय में त्रिशंकु सरकार

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। त्रिपुरा और नगालैंड में तस्वीर लगभग साफ हो गई है। त्रिपुरा में बीजेपी तो नगालैंड में एनडीपीपी (बीजेपी गठबंधन) की सत्ता में वापसी लगभग तय दिख रही है। वहीं मेघालय में त्रिशंकु सरकार बनती नजर आ रही है।


02 Mar 2023, 4:12 PM

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने दक्षिण तुरा सीट से जीत दर्ज की 

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने अपने प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के बर्नार्ड मारक को हराकर दक्षिण तुरा सीट पर 10,090 मतों से जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को यह घोषणा की।

02 Mar 2023, 3:20 PM

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव परिणाम: सीएम माणिक साहा टाउन बारडोवाली से लगभग 50 प्रतिशत वोट शेयर के साथ जीते 


02 Mar 2023, 3:10 PM

त्रिपुरा: अगरतला में बीजेपी कार्यालय में जश्न, पार्टी ने राज्य की कुल 60 सीटों में से 15 पर जीत दर्ज की, 18 पर आगे चल रही

02 Mar 2023, 3:04 PM

त्रिपुरा: बीजेपी ने 17 सीट जीती और 16 सीटों से आगे चल रही

त्रिपुरा में बीजेपी ने 17 सीट जीती और 16 सीटों से आगे चल रही है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री माणिक साहा अगरतला के बीजेपी कार्यालय पहुंचे।


02 Mar 2023, 2:50 PM

मेघालय: नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है और अब तक 20 सीटों पर आगे चल रही

मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है और अब तक 20 सीटों पर आगे चल रही है इसके मद्देनजर पार्टी के समर्थकों ने मुख्यमंत्री कोनराड संगमा का स्वागत किया और जश्न मनाया।

02 Mar 2023, 2:49 PM

त्रिपुरा: अगरतला में चुनाव के रुझानों में बीजेपी की बढ़त को देखते हुए बीजेपी कार्यालय पर जश्न


02 Mar 2023, 2:46 PM

मेघालय के मुख्यमंत्री और एनपीपी प्रमुख कोनराड संगमा के निवास पर जश्न मनाया जा रहा

02 Mar 2023, 2:32 PM

जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की प्रतिक्रिया 

जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि जीतने के बाद ये सर्टिफिकेट मिल रहा है तो बहुत अच्छा लग रहा है। मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद करता हूं।


02 Mar 2023, 2:07 PM

कस्बा पेठ में शुरुआती रुझानों पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख पटोले बोले- लीड जीत में तब्दील होगी

02 Mar 2023, 1:50 PM

CPIM की त्रिपुरा इकाई के सचिव जितेंद्र चौधरी ने सबरूम सीट से 343 मतों से जीत दर्ज की


02 Mar 2023, 1:40 PM

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की एनपीपी ने 2 सीटें जीतीं, 21 सीटों पर आगे

02 Mar 2023, 1:37 PM

एनडीपीपी की हेखानी जाखलू ने दीमापुर-III सीट 1,536 मतों से जीती, नागालैंड विधानसभा के लिए चुनी जाने वाली पहली महिला बनीं


02 Mar 2023, 1:35 PM

त्रिपुरा में चुनाव आयोग के आकंड़ों के मुताबिक, ताजा अपडेट

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, त्रिपुरा में बीजेपी 1 सीट जीतकर 32 सीटों पर आगे चल रही है। टिपरा मोथा पार्टी 11 सीटों पर, कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 11 सीटों पर आगे चल रही है। मतों की गिनती अभी जारी है।

02 Mar 2023, 1:33 PM

नागालैंड में चुनाव आयोग के आकंड़ों के मुताबिक, ताजा अपडेट

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार नागालैंड में बीजेपी 2 सीट जीतकर 11 सीटों पर आगे चल रही है। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 3 सीट जीतकर 23 सीटों पर आगे चल रही है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है। गिनती अभी भी जारी है।


02 Mar 2023, 1:03 PM

मेघालय में NPP सबसे बड़ी पार्टी, त्रिपुरा और नगालैंड में सरकार बनाने की ओर BJP

नगालैंड में बीजेपी गठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार करता दिख रहा है। वहीं, त्रिपुरा में रुझानों में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं,  मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। तीनों राज्यों में 60-60 सीटें हैं।

02 Mar 2023, 12:16 PM

नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में अब तक का ताजा अपडेट

अब तक के रुझानों के मुताबिक, नगालैंड में एनडीपीपी (बीजेपी गठबंधन) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं, त्रिपुरा में बीजेपी 33 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी बहुमत के आंकड़े के पार पहुंच गई है।


02 Mar 2023, 11:43 AM

त्रिपुरा चुनाव मतगणना से ताजा अपडेट  

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी त्रिपुरा में दोबारा सत्ता में लौटती नजर आ रही है। बीजेपी बहुमत के लिए जरूरी 31 सीटों पर आगे नजर आ रही है। वहीं, सीपीआई (एम) 11 और टिपरा मोथा पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है।

02 Mar 2023, 11:07 AM

त्रिपुरा में रुझानों में बीजेपी को 34 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही  

त्रिपुरा में रुझानों में बीजेपी को 34 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। यानी बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं लेफ्ट 13, टीएमपी 12 सीटों पर आगे है।


02 Mar 2023, 10:43 AM

ईरोड ईस्ट उपचुनाव में कांग्रेस के आगे चलने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रतिक्रिया

ईरोड ईस्ट उपचुनाव में कांग्रेस के आगे चलने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की जीत निश्चित है क्योंकि सभी को उम्मीद थी। हमारी पार्टी के लोग जीतने के लिए बहुत आश्वस्त हैं और हम एक बड़े अंतर से जीतने जा रहे हैं। यहां लोग डीएमके-कांग्रेस गठबंधन के समर्थक हैं।

02 Mar 2023, 10:43 AM

तमिलनाडु: इरोड ईस्ट उपचुनाव में कांग्रेस के ई.वी.के.एस.एलंगोवन आगे


02 Mar 2023, 10:34 AM

चुनाव आयोग के मुताबिक, त्रिपुरा से ताजा अपडेट

चुनाव आयोग के मुताबिक, त्रिपुरा में बीजेपी 18 सीटों पर, त्रिपुरा मोथा पार्टी 12 सीटों पर, कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 9 सीटों पर आगे चल रही है। मतों की गिनती अभी जारी है।

02 Mar 2023, 10:19 AM

त्रिपुरा के मौजूदा मुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार माणिक साहा शुरुआती रुझानों में टाउन बारडोवली विधानसभा सीट से आगे

त्रिपुरा में मौजूदा मुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार माणिक साहा शुरुआती रुझानों में टाउन बारडोवली विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। वोटों की गिनती जारी है।


02 Mar 2023, 10:16 AM

नागालैंड से ये है ताजा अपडेट

नागालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है, बीजेपी ने एक सीट जीती है और 3 सीटों पर आगे चल रही है। जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक-एक सीट पर आगे चल रही है।

02 Mar 2023, 10:09 AM

नागालैंड: मौजूदा मुख्यमंत्री और NDPP उम्मीदवार नेफ्यू रियो शुरुआती रुझानों में उत्तरी अंगामी-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र से आगे


02 Mar 2023, 10:06 AM

मेघालय चुनाव- चुनाव आयोग के मुताबिक ताजा अपडेट

चुनाव आयोग के मुताबिक, मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी 4 सीटों पर आगे चल रही है, बीजेपी और कांग्रेस 3-3 सीटों पर और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है।

02 Mar 2023, 9:55 AM

त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में मतगणना जारी, कहां से कौन चल रहा आगे, जानें ताजा अपडेट

त्रिपुरा में सभी 60 सीटों पर रुझान आ गए हैं। यहां बीजेपी 36, लेफ्ट 15 और टीएमपी 9 सीटों पर आगे चल रही है। नगालैंड में बीजेपी गठबंधन वाली एनडीपीपी 37, एनपीएफ 8 और कांग्रेस 2 और अन्य 13 सीटों पर आगे हैं। वहीं, मेघालय में एनपीपी 27, कांग्रेस 5 और बीजेपी 7 सीटों पर आगे चल रही है।


02 Mar 2023, 9:33 AM

त्रिपुरा चुनाव 2023- चुनाव आयोग के मुताबिक, शुरुआती रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस एक-एक सीट पर आगे 

02 Mar 2023, 9:26 AM

मेघालय- गारो नेशनल काउंसिल के निकमन च मारक चोकपोट विधानसभा सीट से आगे

मेगालय में चुनाव आयोग के अनुसार, गारो नेशनल काउंसिल के निकमन च मारक चोकपोट विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों के अनुसार मेघालय चुनाव में टीएमसी 2 सीटों पर आगे चल रही है।


02 Mar 2023, 9:08 AM

त्रिपुरा चुनाव 2023 के लिए वोटों की गिनती जारी 

02 Mar 2023, 9:01 AM

नगालैंड में एनडीपीपी 36 सीटों पर, एनपीएफ 7 सीटों और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे

नगालैंड में अब तक 58 सीटों पर आए रुझानों के मुताबिक, एनडीपीपी 36 सीटों पर आगे चल रही है। एनपीएफ 7 सीटों और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है।


02 Mar 2023, 8:40 AM

मेघालय में सीएम कोनराड संगमा की पार्टी एनपीपी 19 सीटों पर आगे

मेघालय में सीएम कोनराड संगमा की पार्टी एनपीपी 19 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी 6 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। अन्य 11 सीटों पर आगे चल रही है।

02 Mar 2023, 8:35 AM

बीजेपी नागालैंड विधानसभा चुनाव में एक सीट जीती


02 Mar 2023, 8:31 AM

शुरुआती रुझानों में त्रिपुरा में बीजेपी आगे

शुरुआती रुझानों में त्रिपुरा में बीजेपी 60 में से 34 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) पार्टी 5 सीटों पर आगे चल रही है और टीएमसी 5 सीटों पर आगे चल रही है।

02 Mar 2023, 8:23 AM

शुरुआती रुझानों में नगालैंड में NDPP और मेघालय में NPP आगे

त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में मतगणना जारी है। रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में नगालैंड में NDPP और मेघालय में NPP आगे चल रही है। वहीं, त्रिपुरा में BJP आगे चल रही है।


02 Mar 2023, 8:07 AM

त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में वोटों की गिनती शुरू

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में आज विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। वोटों की गिनती शुरू हो गई है। तीनों राज्यों में 60-60 सीटें हैं। त्रिपुरा में 16 फरवरी को तो नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव हुए थे। फिलहाल त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार है, जबकि नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की सरकारें हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia