उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट, जानें किन जिलों में होगी भारी बारिश?

मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के मुताबिक, 22 सितंबर यानी आज प्रदेश के कई इलाकों बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राज्य में एक या दो जगहों पर गर्जन के साथ आसमानी बिजली भी चमकने की संभावना है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, कुछ इलाकों में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। इस बीच मौसम ने एक बार फिर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना है। कौशांबी, देवरिया में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले तीन से चार दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के मुताबिक, 22 सितंबर यानी आज प्रदेश के कई इलाकों बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राज्य में एक या दो जगहों पर गर्जन के साथ आसमानी बिजली भी चमकने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका है।

प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बस्ती, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, आजमगढ़. जौनपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, सिद्धार्थनगर और प्रयागराज में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, सोनभद्र, संतरविदासनगर, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, मऊ में बारिश की संभावना है। संतकबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, बलिया, देवरिया में बारिश होने की संभावना है।


इन जिलों में भी बारिश का अलर्ट

आज लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, अलीगढ़, हापुड़, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, मेरठ, अमरोहा, संभल, बदायूं, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद में बारिश होने की संभावना है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia