Mizoram Election Results: मिजोरम में ZPM की सरकार, 27 सीटों पर दर्ज की जीत, CM जोरम ने इस्तीफा दिया

मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। जोरम पीपल्स मूवमेंट ने ने 40 में से 27 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं सत्तारूढ़ एमएनएफ 10 सीटों पर समिट गई है। उधर, बीजेपी ने दो सीटें तो कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

आइजोल: मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा

मिजोरम में ZPM को प्रचंड बहुमत, 27 सीटें जीती, MNF को 10 सीटें मिली

मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। जोरम पीपल्स मूवमेंट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है। ZPM ने 27 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं सत्तारूढ़ नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) की करारी हार हुई है। पार्टी महज 10 सीटों पर समिट गई है। उधर, बीजेपी के खाते में दो सीटें तो कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।


मिजोरम में नई सरकार का शपथ ग्रहण इसी महीने में होगा: लालदुहोमा

ZPM के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा ने कहा, 'मैं कल या परसों राज्यपाल से मिलूंगा। नई सरकार का शपथ ग्रहण इसी महीने में होगा।' जेडपीएम ने 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा में 27 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल की है। वहीं सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट 10 सीटों पर सीमित रह गई है। BJP के खाते में 2 सीटें आई हैं, जबकि कांग्रेस 1 सीट में जीत दर्ज कर पाई।

आइज़ोल: ZPM (जोरम पीपुल्स मूवमेंट) के उपाध्यक्ष डॉ. केनेथ चावंगलियाना ने हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे 

ZPM (जोरम पीपुल्स मूवमेंट) के उपाध्यक्ष डॉ. केनेथ चावंगलियाना ने कहा, "फिलहाल हम 20 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहे हैं... मुझे लगता है कि हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे..."


उपमुख्यमंत्री हारे, मुख्यमंत्री जोरमथंगा पीछे, रुझानों में ZPM को प्रचंड बहुमत

मिजोरम में उपमुख्यमंत्री तावंलुइया को तुइचांग सीट में जेडपीएम के उम्मीदवार डब्ल्यू चुआनावमा से 909 वोटों के अंतर से शिकस्त मिली है। 2 दौर की मतगणना के बाद मुख्यमंत्री जोरमथंगा आइजोल ईस्ट-1 सीट पर जेडपीएम उम्मीदवार लालथनसांगा से पीछे हैं

मिजोरम में ZPM को प्रचंड बहुमत

मिजोरम विधानसभा चुनाव के रुझानों के मुताबिक जेडपीएम 29 सीटों पर आगे है। वहीं, एमएनएफ सिर्फ 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि कांग्रेस 1 और बीजेपी 3 सीटों पर आगे चल रही है।


मिजोरम चुनाव: रुझानों में ZPM को मिला बहुमत

मिजोरम चुनाव के रुझानों में विपक्षी जेडपीएम को बहुमत मिल गया है।जेडपीएम 21 सीटों पर आगे है।वहीं, एमएनएफ 13 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।कांग्रेस 4 सीटों और बीजेपी सिर्फ 2 सीट पर आगे है।

मिजोरम में सत्ता परिवर्तन, रुझानों में ZPM बहुमत की ओर

मिजोरम विधानसभा चुनाव के रुझानों में विपक्षी जेडपीएम बहुमत हासिल करने से सिर्फ 2 सीट पीछे है। 40 विधानसभा सीटों में से जेडपीएम 19 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि सत्ताधारी एमएनएफ सिर्फ 13 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 8 और बीजेपी एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।


रुझानों में बीजेपी का खाता खुला

रुझानों में बीजेपी का खाता खुल गया है। बीजेपी सिर्फ एक सीट पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं सत्ताधारी एमएनएफ 11 सीटों पर आगे है और जेडपीएम 19 सीटों पर आगे चल रही है और बहुमत से सिर्फ दो सीटें पीछे है।

बीजेपी का अब तक नहीं खुला खाता

मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। अब तक आए रुझानों में बीजेपी का खाता नहीं खुला है, जबकि कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है। बड़ी बात यह है कि सत्ताधारी एमएनएफ 13 सीटों पर आगे है और विपक्षी जेडपीएम 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।


सेरछिप: मिज़ोरम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। वीडियो उपायुक्त कार्यालय परिसर से है 

आइज़ोल: मिज़ोरम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। वीडियो आइज़ोल गवर्नमेंट कॉलेज से है 


MNF और ZPM के बीच कांटे की टक्कर

मिजोरम विधानसभा चुनाव की 40 सीटों पर काउंटिंग जारी है। अब तक 18 सीटों के रुझान सामने आए हैं। जिसमें एमएनएफ 6 और जेडपीएम 8 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

मिजोरम विधानसभा चुनाव नतीजों का पहला रुझान 

मिजोरम विधानसभा चुनाव नतीजों का पहला रुझान सामने आ गया है। सत्ताधारी एमएनएफ विपक्षी जेडपीएम से आगे चल रही है। एमएनएफ चार सीटों पर, जेडपीएम तीन सीटों पर और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है


मिजोरम चुनाव के नतीजे आज, 40 सीटों पर मतगणना शुरू

मिजोरम में आज वोटों की गिनती की जा रही है। बता दें कि 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए मतदान 7 नवंबर को एक ही चरण में हुआ था।

मिजोरम में विधानसभा चुनाव की 40 सीटों पर चंद मिनटों में काउंटिंग शुरू होगी। काउंटिंग के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


मिजोरम: सेरछिप में मतगणना केंद्र पर तैयारियां जारी 

मिजोरम के सेरछिप में मतगणना केंद्र पर तैयारियां जारी है। विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू होगी।

मिजोरम में 7 नवंबर को हुआ था मतदान

बता दें कि मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए 7 नवंबर को मतदान हुआ था। कुल 8.57 लाख मतदाताओं में से 80 प्रतिशत से अधिक ने 16 महिलाओं सहित 174 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


मिजोरम में आज वोटों की गिनती की जाएगी

मिजोरम में आज वोटों की गिनती की जाएगी। बता दें कि 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए मतदान 7 नवंबर को एक ही चरण में हुआ था। यहां मुख्यमंत्री जोरमथांगा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 04 Dec 2023, 7:34 AM