BJP की सहयोगी JDU के MLC खालिद अनवर बोले- जिन्ना का आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान, वो बड़े स्वतंत्रता सेनानी थे

जेडीयू नेता और एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना का स्वतंत्रता की लड़ाई में बड़ा योगदान था। वे बड़े स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्हें पहले पंक्ति के स्वतंत्रता सेनानियों की सूची में रखा जाता है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

जेडीयू नेता और एमएलसी खालिद अनवर ने पटना में कहा, “कैद-ए-आजम मोहम्मद अली जिन्ना का स्वतंत्रता की लड़ाई में बड़ा योगदान था। वे बड़े स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्हें पहले पंक्ति के स्वतंत्रता सेनानियों की सूची में रखा जाता है। यह बदकिस्मती है कि देश के विभाजन में मोहम्मद अली जिन्ना का भी रोल बहुत बड़ा था।”

वहीं जेडीयू एमएलसी के बयान पर राज्य के पंचायती राज मंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत में रहकर जिन्ना की पूजा कर रहे हैं, उन्हें पाकिस्तान में रहना चाहिए, हिन्दुस्तान में ऐसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 13 Nov 2021, 11:21 AM