PM के रूप में मोदी के 11 साल पूरे, खड़गे बोले- बड़े-बड़े वादों को खोखले दावों में बदलकर मोदी सरकार ने की देश की दुर्दशा

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 6 मई 2014, 11 सालों में बड़े-बड़े “वादों” को खोखले “दावों” में बदलकर मोदी सरकार ने देश की ऐसी दुर्दशा की, कि “अच्छे दिन” की बात अब एक “डरावने सपने” की तरह साबित हुए।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

26 मई 2014 को आज ही के दिन नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर पहली बार शपथ ली थी। प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का यह तीसरा कार्यकाल है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मौके पर पीएम मोदी और उनकी सरकार को घेरा है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "6 मई 2014, 11 सालों में बड़े-बड़े “वादों” को खोखले “दावों” में बदलकर मोदी सरकार ने देश की ऐसी दुर्दशा की, कि “अच्छे दिन” की बात अब एक “डरावने सपने” की तरह साबित हुए।"


खड़गे ने आगे लिखा, "युवा— सालाना दो करोड़ नौकरियों का वादा, असलियत में करोड़ों की ग़ायब

किसान — न आय हुई दोगुनी, ऊपर से खाने पड़ी रबर बुलेट

महिला — आरक्षण पर शर्तें लागू, सुरक्षा तार-तार

कमजोर वर्ग — SC/ST/OBC/Minorities पर भयावह अत्याचार, हिस्सेदारी ख़त्म

अर्थव्यवस्था — महंगाई की पराकाष्ठा, बेरोजगारी की बाढ़, Consumption ठप्प, Make In India रहा Flop और असमानता चरम पर

विदेश नीति — वादा था “विश्वगुरु” बनने का, बिगाड़े हर देश से सम्बन्ध

लोकतंत्र — हर स्तंभ पर RSS का हमला, ED/CBI का दुरुपयोग, संस्थानों की स्वायत्तता दी उजाड़

140 करोड़ जनता का हर तबका परेशान,

11 सालों में ऐसा रहा कमल का निशान!!"

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia