सीमा पर पाकिस्तान पर लगाम कसने में मोदी सरकार नाकाम! पिछले 6 महीने में सीजफायर उल्लंघन में 14 भारतीयों की मौत

पिछले छह महीनों में पाकिस्तान ने 2,400 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इसमें नियंत्रण रेखा के पास रहने वाले 14 भारतीय मारे गए हैं, जबकि 88 लोग घायल हुए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

आईएएनएस

कोरोना संकट काल में भी पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। सरकार ने शुक्रवार को कहा है कि पिछले छह महीनों में पाकिस्तान ने 2,400 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इसमें नियंत्रण रेखा के पास रहने वाले 14 भारतीय मारे गए हैं, जबकि 88 लोग घायल हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा, “इस साल जून 2020 तक पाकिस्तानी बलों द्वारा किए गए 2,432 से अधिक संघर्षविराम उल्लंघनों में 14 भारतीय मारे गए हैं और 88 भारतीय घायल हुए हैं।”

भारत और पाकिस्तान 2003 में नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर संघर्षविराम के लिए सहमत हुए थे। हालांकि, भारत का आरोप है कि पाकिस्तान लगातार इसकी शर्तों का उल्लंघन करता रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने इस मामले को लेकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है।


सरकार ने पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को सीमा पार से घुसपैठ के लिए समर्थन देने पर चिंता भी जताई है। सूत्रों ने कहा कि डायरेक्टर जनरल्स ऑफ मिल्रिटी ऑपरेशंस के माध्यम से इन सब बातों को साझा किए जाने के बावजूद पाकिस्तानी सेना ने ऐसी गतिविधियों को बंद नहीं किया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */