मोदी सरकार में विभागों का हुआ बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन सा प्रभार

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में अमित शाह को गृह मंत्रालय और राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। वहीं पूर्व विदेश सचिव रहे एस जयशंकर भारत के नए विदेश मंत्री बनाए गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मोदी सरकार में विभागों का बंटवारा हो गया है। गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में मोदी समेत 58 मंत्रियों ने शपथ ली, जबकि 2014 में 46 ने शपथ ली थी। मोदी सरकार में पहली बार शामिल होने वाले अमित शाह को गृह मंत्रालय मिला है। वहीं राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय और निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, परमाणु ऊर्जा एवं महत्वपूर्ण नीति से जुड़े मुद्दों वाले तथा बिना आवंटित विभाग रहेंगे।

इसके अलावा नितिन गडकरी को सड़क एवं परिवह मंत्री बनाया गया है। स्मृति इरानी को महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया है। पिछली सरकार में यह जिम्मेदारी मेनका गांधी के पास था। वहीं रामविलास पासवान को खाद्य मंत्री बनाया गया है। रविशंकर प्रसाद को कानून मंत्री बनाया गया है। हरसिमरत कौर बादल को फूड प्रोसेसिंग मंत्री बनाया गया है। थावरचंद गहलोत को सामाजिक न्याय मंत्री बनाया गया है। एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। रमेश पोखरियाल निशंक को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री बनाया गया है। अर्जुन मुंडा को जनजाति विभाग का मंत्री बनाया गया है।

वहीं डॉ हर्षवर्धन को हेल्थ मिनिस्टर की जिम्मेदारी दी गई है। प्रकाश जावड़ेकर को पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम मंत्री बनाया गया है। मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक मामलों का मंत्री बनाया गया है। प्रहलाद जोशी को संसदीय कार्यमंत्री बनाया गया है। महेंद्र नाथ पांडेय को स्किल डिवेलपमेंट मंत्री बनाया गया है।

देखिए मंत्रियों की पूरी लिस्ट

  • राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्रालय
  • अमित शाह- गृह मंत्रालय
  • नितिन गडकरी- सड़क एवं परिवह मंत्रालय
  • निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्रालय
  • सदानंद गौड़ा- रासायनिक और उर्वरक मंत्रालय
  • राम विलास पासवान- उपभोक्ता मामले एवं खाद्य मंत्रालय
  • नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि मंत्रालय
  • रविशंकर प्रसाद- कानून मंत्रालय
  • हरसिमरत कौर बादल- फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय
  • थावर चंद गहलोत- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
  • डॉ. एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय
  • रमेश पोखरियाल निशंक- मानव संशाधन विकास मंत्री
  • अर्जुन मुंडा- आदिवासी मंत्रालय
  • स्मृति ईरानी- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
  • डॉ. हर्षवर्धन- स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
  • प्रकाश जावड़ेकर- पर्यावरण मंत्रालय
  • पीयूष गोयल- रेलवे मंत्री
  • धर्मेंद्र प्रधान- पेट्रोलियम मंत्रालय
  • मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मंत्रालय
  • प्रहलाद जोशी- संसदीय मामलों के मंत्री
  • डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय- स्किल डेवल्पमेंट मंत्रालय
  • अरविंद गणपति सावंत- भारी उद्योग मंत्रालय
  • गिरिराज सिंह- मत्सय और पशुपालन मंत्रालय
  • गजेंद्र सिंह शेखावत- जल शक्ति मंत्रालय

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की पूरी सूची

जीतेंद्र सिंह - उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री

किरण रिजिजू - युवा मामलों और खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

प्रह्लाद सिंह पटेल - संस्कृति मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पर्यटन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

राज कुमार सिंह - ऊर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

हरदीप सिंह पुरी - आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार);

मनसुख एल मंडाविया - जहाजरानी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री

संतोष कुमार गंगवार - श्रम और रोजगार मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

राव इंद्रजीत सिंह - सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

श्रीपद नाईक- आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)


राज्यमंत्रियों को मिले मंत्रालयों की लिस्ट

  • फग्गन सिंह कुलस्ते ( इस्पात मंत्री)
  • अश्विनी चौबे( स्वास्थ्य और परिवार कल्याण)
  • अर्जुन मेघवाल( संसदीय कार्यमंत्री, भारी उद्योग)
  • वीके सिंह( रोड और ट्रांसपोर्ट)
  • कृष्णपाल गुर्जर( सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण)
  • रावासाहेब दानवे( उपभोक्ता मंत्रालय)
  • जी किशन रेड्डी( गृह मंत्रालय)
  • पुरुषोत्तम रूपाला( कृषि और किसान कल्याण)
  • रामदास अठावले( सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय)
  • साध्वी निरंजन( ग्रामीण विकास)
  • बाबुल सुप्रियो( पर्यावरण और वन मंत्रालय)
  • संजीव बालियान( एनिमल हस्बैंड्री, डेयरी और फिशरीज)
  • संजय शामराव धोत्रे ( मानव संसाधन विकास मंत्री)
  • अनुराग ठाकुर(  वित्त और व्यापार)
  • सुरेश अंगाडी( रेल राज्य मंत्री)
  • नित्यानंद राय( गृह राज्य मंत्री)
  • रतन लाल कटारिया( जलशक्ति, सामाजिक न्याय)
  • वी मुरलीधरन( विदेश राज्य मंत्री और संसदीय कार्य)
  • रेणुका सिंह( जनजातीय मंत्रालय)
  • सोम प्रकाश( वाणिज्य एवं उद्योग)
  • रामेश्वर तेली( खाद्य प्रसंस्करण)
  • प्रताप चंद्र सारंगी( सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, एनिमल हस्बैंड्री, डेयरी फिशरीज)
  • कैलाश चौधरी( कृषि और किसान कल्याण)
  • देबोश्री चौधरी( महिला और बाल विकास)

बता दें कि नरेंद्र मोदी ने कल लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में मोदी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।

पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा, वाणिज्य और नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिली है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 31 May 2019, 2:12 PM