मोदी सरकार का शपथ ग्रहण: जानिए कौन बना कैबिनेट मंत्री, और किसे मिला स्वतंत्र प्रभार

नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम एक बार फिर प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में हुए इस समारोह में उनके साथ उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

फोटो : @BJP4India
फोटो : @BJP4India
user

नवजीवन डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर पीएम पद पर आसीन हो गए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ ली। पीएम मोदी के साथ कई कैबिनेट मंत्रियों और राज्यमंत्रियों ने भी शपथ ली।

मोदी सरकार का शपथ ग्रहण: जानिए कौन बना कैबिनेट मंत्री, और किसे मिला स्वतंत्र प्रभार

शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक देशों के राष्ट्राध्यक्षों को बुलाया गया था। इनमें बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना, नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली, म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मिंट और भूटान के प्रधानमंत्री लोताय शेरिंग ने शामिल हुए। थाईलैंड से उसके विशेष दूत जी बूनराच ने अपने देश का प्रतिनिधित्व किया।

इन नेताओं के साथ-साथ शंघाई सहयोग संगठन के वर्तमान अध्यक्ष और किर्गिस्तान के वर्तमान राष्ट्रपति जीनबेकोव और मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित गया था


मोदी सरकार का शपथ ग्रहण: जानिए कौन बना कैबिनेट मंत्री, और किसे मिला स्वतंत्र प्रभार

पीएम नरेंद्र मोदी के साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची इस प्रकार है:

केंद्रीय मंत्री

  • अमित शाह
  • राजनाथ सिंह
  • स्मृति ईरानी
  • मुख्तार अब्बास नकवी
  • सदानंद गौड़ा
  • नरेंद्र सिंह तोमर
  • अर्जुन राम मेघवाल
  • पीयूष गोयल
  • रामविलास पासवान
  • गिरिराज सिंह
  • गजेंद्र सिंह शेखावत
  • नितिन गडकरी
  • निर्मला सीतारमण
  • रविशंकर प्रसाद
  • एस जयशंकर
  • रमेश पोखरियाल निशंक
  • अर्जुन मुंडा
  • डॉ. हर्षवर्धन
  • महेंद्रनाथ पांडे
  • अरविंद सावंत

मोदी सरकार का शपथ ग्रहण: जानिए कौन बना कैबिनेट मंत्री, और किसे मिला स्वतंत्र प्रभार

शपथ लेने वाले राज्य मंत्री

  • संतोष गंगवार
  • राव इंद्रजीत सिंह
  • श्रीपद नाइक
  • जितेंद्र सिंह
  • किरन रिजिजू
  • प्रह्लाद पटेल
  • आरके सिंह
  • हरदीप पुरी
  • मनसुख मंडवाडिया
  • फगन सिंह कुलस्ते
  • अश्वनी चौबे
  • अर्जुन मेघवाल
  • जनरल वीके सिंह
  • कृष्णपाल गुर्जर
  • राव साहब दानवे

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia