'मोदी सरकार लाई देश में आफत, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी, लोग रोजमर्रा की चीजें नहीं खरीद पा रहे', खड़गे का हमला

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि आज जनता परेशान है। एक तरह बेरोजगारी है, तो दूसरी ओर महंगाई। पूरा युवा वर्ग निराश है और गरीब लोग संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि जरूरी चीजों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और आसमान छू रही हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को शासन चलाने की समझ नहीं है तो उन्हें यूपीए के दौर को देखना चाहिए। पेट्रोल-डीजल-गैस की बढ़ती कीमतों के जिम्मेदार नरेंद्र मोदी हैं, वो देश की अर्थव्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि देश में मोदी सरकार मुसीबत लेकर आई है। UPA सरकार में भी एक समय ऐसा आया था, जब कच्चा तेल महंगा हो गया था, लेकिन सरकार ने सब्सिडी देकर तेल की कीमतें नहीं बढ़ने दीं, जनता को राहत दी। वहीं, मोदी सरकार जनता से खूब पैसा लूट रही है। हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती जा रही है, लोग रोजमर्रा की चीजें नहीं खरीद पा रहे हैं। सच्चाई यही है कि मोदी सरकार में इकॉनमी कमजोर हो रही है और सरकार इसे संभाल नहीं पा रही। इन लोगों के पास कांग्रेस को गालियां देने के सिवाय कोई काम नहीं है। नरेंद्र मोदी के पास देश चलाने का कोई विजन नहीं है, उन्हें डॉ. मनमोहन सिंह जी से सीखना चाहिए, जिन्होंने मुश्किल वक्त में देश की इकॉनमी को संभालकर रखा था।


खड़गे ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश से कहा- सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ। एक तरफ देश को उपदेश दिया और खुद पांच देशों की विदेश यात्रा पर निकल गए, जहां वे इटली की प्रधानमंत्री को मेलोडी दे रहे थे। नरेंद्र मोदी देश के प्रतिनिधि हैं, विदेश में किसी प्राइवेट चॉकलेट कंपनी का प्रचार करना एक प्रधानमंत्री का काम नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि आज जनता परेशान है। एक तरह बेरोजगारी है, तो दूसरी ओर महंगाई। पूरा युवा वर्ग निराश है और गरीब लोग संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि जरूरी चीजों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और आसमान छू रही हैं।


इससे पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार को घेरा। खड़गे ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 10 दिनों के भीतर चौथी बार हुई वृद्धि को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'फ्यूल लूट' का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है। खड़गे ने दावा किया कि पेट्रोल की कीमत में 7.35 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 7.53 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

खड़गे ने अपने पोस्ट में कहा कि मोदी सरकार ने आम लोगों की बचत को जलाने का काम किया है। उन्होंने यूपीए सरकार और वर्तमान सरकार के कार्यकाल की तुलना करते हुए दावा किया कि 2004 से 2014 के बीच अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में 175 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई थी, जबकि मोदी सरकार के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल की कीमतों में वैसी बढ़ोतरी नहीं हुई।


उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 में पेट्रोल की कीमत 71.41 रुपए प्रति लीटर थी, जो 2026 में बढ़कर 102.12 रुपए प्रति लीटर हो गई। यह 43.01% की बढ़ोतरी है। वहीं, डीजल की कीमत 56.71 रुपए से बढ़कर 95.20 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई, जो 67.87% की बढ़ोतरी है। खड़गे ने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने ईंधन के जरिए 43 लाख करोड़ रुपए की लूट की है, जिसका मतलब है कि हर दिन ₹1000 की लूट हुई है। खड़गे ने आगे कहा, "हम फिर दोहराते हैं। इस 'रोजाना की लूट' से किसे फायदा हो रहा है?"

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia