मोदी सरकार को नहीं दिख रही मंहगाई, इसलिए पीएम आवास तक जाकर दिखाना चाहते थे: प्रियंका गांधी

मंहगाई के खिलाफ हल्ला बोलते हुए आज कांग्रेस ने दिल्ली समेत देश भर में प्रदर्शन किया। कई राज्यों में कांग्रेस नेताओं ने राजभवनों का घेराव भी किया। दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कुल 64 सांसदों और अन्य वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

फोटोः विपिन
फोटोः विपिन
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस ने शुक्रवार को देश भर में महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहीं प्रियंका गांधी गांधी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उन्हें घसीटते हुए हिरासत में लिया आर उन्हें वैन में बिठा दिया गया। वैन में बैठने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि इन्हें महंगाई नहीं दिख रही है तो हम प्रधानमंत्री आवास तक चल कर महंगाई दिखाना चाहते हैं और गैस का सिलेंडर दिखाना चाहते हैं।

प्रियंका गांधी ने महंगाई के मसले पर केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को यह लगता है कि इनके खिलाफ विपक्ष कुछ कहता है तो यह दबा सकते हैं और हम इनके दबाव में आकर चुपचाप समझौता करने बैठ जाएंगे, लेकिन हम एक मकसद से यहां हैं। इनके मंत्री कह रहे हैं कि, इन्हें महंगाई नहीं दिख रही, तो हम प्रधानमंत्री आवास तक चल कर महंगाई दिखाना चाहते हैं।


कांग्रेस महासचिव ने कहा कि गैस आज कोई खरीद नहीं पा रहा है, महंगाई से गरीब और मध्यमवर्गीय लोग सब परेशान हैं और कोई कुछ ना बोले। मोदी जी ने पूरे देश की संपत्ति अपने दोस्तों को दे दी है, उन पर कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। दो चार लोग अमीर हो गए हैं, उनके महल बड़े हुए। लेकिन आम जनता तरस रही है, क्या यह ठीक है?

मंहगाई के खिलाफ हल्ला बोल के तहत कांग्रेस ने आज दिल्ली समेत देश भर में प्रदर्शन किया। देश भर के अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए राजभवनों का घेराव भी किया। दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके में धारा 144 लगा रखी है और जिन कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया या इकट्ठा होने की कोशिश की उन्हें हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित कुल 64 सांसदों और अन्य कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia