मोदी के मंत्री गिरिराज सिंह के बिगड़े बोल, कहा- आतंकवाद की गंगोत्री है देवबंद

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सहारनपुर में कहा कि मैंने एक बार कहा था कि ये देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। दुनिया में जो भी आतंकवादी पैदा हुए, चाहे हाफिज सईद का मामला हो, यह सारे लोग यहीं से निकलते हैं। यह सीएए के विरोध में नहीं है यह भारत के विरोध में हैं। एक तरह से खिलाफत आंदोलन है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली चुनाव में बीजेपी नेताओं के बिगड़े बोल सामने आए थे और लोगों ने ऐसे बयानों के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर किया था। इतना ही नहीं लोगों ने इसका गुस्सा बीजेपी के खिलाफ वोट देकर निकाला था। इसके बावजूद बीजेपी नेता सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का है। सहारनपुर में गिरिराज सिंह ने कहा, “मैंने एक बार कहा था कि ये देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। दुनिया में जो भी आतंकवादी पैदा हुए, चाहे हाफिज सईद का मामला हो, यह सारे लोग यहीं से निकलते हैं। यह सीएए के विरोध में नहीं है यह भारत के विरोध में हैं। एक तरह से खिलाफत आंदोलन है।”

इससे पहले गिरिराज सिंह ने 29 नवंबर को विवादित बयान दिया था। उत्तर प्रदेश के देवबंद पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा था, “देवबंद शिक्षा का नहीं, आतंक का मंदिर है। आतंकी हाफिज सईद और बगदादी भी यहीं के विद्यार्थी रहे हैं, जैसा कि मुझे लोगों ने बताया है।”


उन्होंने आगे कहा था, “गुरुकुल से कोई भी बच्चा आज तक आतंकवादी नहीं निकला, लेकिन यह पता नहीं कि देवबंद शिक्षा का मंदिर है या आतंक का मंदिर, क्योंकि 26/11 हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद और बगदादी दोनों यहीं के हैं। यहां मानवता के कल्याण के लिए शिक्षा दी जाती है या मानव का संहार करने की शिक्षा दी जा रही है, क्योंकि बगदादी मानव का संहार कर रहा है और हाफिज सईद ने भारत में 26/11 के हमले किए हैं।”

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */