मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक को खत्म किया, विपक्ष केवल परिसीमन विधेयक के खिलाफ था: खड़गे

खड़गे ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को पीएम मोदी ने खत्म किया है। हमने परिसीमन विधेयक के खिलाफ लड़ाई लड़ी, न कि महिला आरक्षण के खिलाफ।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
i
user

नवजीवन डेस्क

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही 2029 से विधायिकाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने वाले संविधान संशोधन विधेयक को खत्म कर दिया, जबकि विपक्ष ने केवल परिसीमन विधेयक का विरोध किया था।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री के व्यापक प्रचार कार्यक्रम पर तंज कसते हुए उन्होंने सवाल किया कि क्या मोदी राज्य के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं।

लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने से जुड़ा विधेयक खारिज होने पर प्रधानमंत्री द्वारा कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर “भ्रूण हत्या” का आरोप लगाए जाने पर खड़गे ने कहा, “महिला आरक्षण विधेयक को आपने (मोदी) खत्म किया; हमने परिसीमन विधेयक के खिलाफ लड़ाई लड़ी, न कि महिला आरक्षण के खिलाफ।”

कूचबिहार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “हम हमेशा महिलाओं के अधिकार और कल्याण सुनिश्चित करने के पक्ष में रहे हैं।” उन्होंने यह भी याद दिलाया कि सरोजिनी नायडू, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी कांग्रेस की नेता रही हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia