हरियाणाः छेड़छाड़ के आरोप में घिरे खेल मंत्री संदीप सिंह की बढ़ी मुश्किलें! महिला एथलीट की शिकायत पर FIR दर्ज

पीड़ित महिला एथलीट ने 30 दिसंबर 2022 को छेड़छाड़ के मामले में चंडीगढ़ पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। शुक्रवार को चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय पहुंची पीड़िता से पुलिस ने कुछ सवाल भी किए और उसका बयान दर्ज किया था।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली एक महिला एथलीट की शिकायत के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आईपीसी की धारा 354, 354ए, 354बी, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच चल रही है। चंडीगढ़ पुलिस ने यह जानकारी दी है।

पीड़ित महिला एथलीट ने 30 दिसंबर 2022 को छेड़छाड़ के मामले में चंडीगढ़ पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। शुक्रवार को चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय पहुंची पीड़िता से पुलिस ने कुछ सवाल भी किए और उसका बयान दर्ज किया था।


पुलिस को शिकायत देने के बाद पीड़िता ने कहा था कि उसे चंडीगढ़ पुलिस पर विश्वास है। पीड़िता ने कहा कि उसने जो लड़ाई शुरू की है, उसको वह मुकाम तक जरूर लेकर जाएगी। महिला आयोग से लेकर जितने भी दर हैं, उन सब जगह वह अपना दर्द सुनाएगी। परिवार के सहयोग के सवाल पर उसने कहा कि पूरा परिवार और माता-पिता सब उनके साथ हैं। परिवार से चर्चा के बाद ही उसने यह कदम उठाया है।

इससे पहले खबरें आई थीं कि यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद संदीप सिंह की विधानसभा अध्‍यक्ष ज्ञानचंद गुप्‍ता की खेल मंत्री संदीप सिंह से मुलाकात हुई थी। सूत्रों का कहना था कि अगर यह मामला और तूल पकड़ता है तो संदीप सिंह इस्‍तीफा भी दे सकते हैं। हालांकि, इस मामले पर मुख्यमंत्री खट्टर और उनकी सरकार के बाकी सभी मंत्रियों ने संदिग्ध चुप्पी साध रखा है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia