महाकुंभ में भगदड़: क्षमता से ज्यादा भीड़ पर रामभद्राचार्य बोले- संगम पर नहीं आएं श्रद्धालु

महाकुंभ में भगदड़ होने के बाद स्वामी रामभद्राचार्य ने सभी श्रद्धालुओं ने अनुरोध किया है कि आज प्रयागराज में क्षमता से ज्यादा भीड़ आ गई है, इस कारण से सभी श्रद्धालु संगम जाने का आग्रह छोड़ दें।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

महाकुंभ मेले में बुधवार तड़के मौनी अमावस्या पर करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति बनने से कई लोगों की मौत और घायल होने की खबर आ रही है। इस घटना के बाद सभी अखाड़ों ने अमृत स्नान नहीं करने का निर्णय किया है।

महाकुंभ में भगदड़ होने के बाद स्वामी रामभद्राचार्य ने सभी श्रद्धालुओं ने अनुरोध किया है कि आज प्रयागराज में क्षमता से ज्यादा भीड़ आ गई है, इस कारण से सभी श्रद्धालु संगम जाने का आग्रह छोड़ दें। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वो अपने आस-पास के क्षेत्र वाले घाटों पर स्नान कर लें। उन्होंने कहा कि फिलहाल के लिए कोशिश करें कि अपने-अपने शिविर से ही बाहर नहीं निकलें।

उन्होंने कहा कि मैं वैष्णव संप्रदाय का सबसे बड़ा धर्माचार्य होने के नाते तीनों अखाड़ों से भी आज का अमृत स्नान निरस्त करने की अपील की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर श्रद्धालुओं से अपील की कि जो लोग मां गंगा के जिस घाट के समीप हैं, वे वहीं स्नान करें और संगम नोज की ओर जाने का प्रयास ना करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी श्रद्धालु प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें।

मेले के लिए विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राणा ने पत्रकारों को बताया कि संगम नोज पर बैरियर टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं और उनका अभी इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia