MP: कमल नाथ और दिग्विजय 25 हजार किमी की साइकिल यात्रा करने वाली आशा से मिले, उज्जवल भविष्य की दी शुभकानाएं

मुलाकात के दौरान आशा ने कमलनाथ को अपनी यात्रा के बारे में बताया। कमलनाथ ने आशा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और उसके साहस की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकानाएं दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मध्य प्रदेश की बेटी आशा मालवीय ने 25 हजार 500 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर एक बड़ा संदेश दिया है। आशा की यह यात्रा देश के पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा हेतु जागरूकता को लेकर थी। आशा ने अपनी यात्रा  की शुरुआत मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर 2022 की थी। इस युवती से शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह ने मुलाकात की। यह मुलाकात स्टेट हैंगर पर हुई।

राजगढ़ जिले की बेटी पर्वतारोही आशा मालवीय ने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य के साथ समूचे देश के अलग अलग राज्यों से होकर साढ़े 25 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा की है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल के स्टेट हैंगर में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ मध्यप्रदेश की होनहार बेटी आशा को मिलवाकर उसकी उपलब्धियां बताई।


मुलाकात के दौरान आशा ने कमलनाथ को अपनी यात्रा के बारे में बताया। कमलनाथ ने आशा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और उसके साहस की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकानाएं दी।

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से यात्रा पूरी कर आशा मालवीय भोपाल लौटी हैं। भोपाल लौटी युवती का टूरिज्म बोर्ड द्वारा सम्मान किया गया।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia