मुकेश अंबानी नहीं रहे एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर, चीन के जैक मा ने छीना ताज

चीन के उद्योगपति जैक मा 44.5 अरब डॉलर संपत्ति के साथ एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर बन गए हैं, जबकि भारत के मुकेश अंबानी इस फेहरिस्त में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इसी के साथ रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक अंबानी के सिर से एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर का ताज छिन गया है।

 फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

भारतीय उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के सिर से एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर का ताज छिन गया गया है। एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर अब चीन के उद्योगपति और अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड के संस्थापक जैक मा बन गए हैं।

तेल की कीमत में आई भारी गिरावट के साथ-साथ वैश्विक घरेलू बाजार में गिरावट के बाद भारत के सबसे अमीर मुकेश अंबानी की दौलत सोमवार को 5.8 अरब डॉलर घट गई, जिसके बाद वह एशिया के सबसे ज्यादा अमीर लोगों की फेहरिस्त में दूसरे पायदान पर आ गए हैं। इस फेहरिस्त में शीर्ष पर चीन के जैक मा आ गए हैं।


ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, चीन के उद्योगपति जैक मा 44.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर बन गए हैं, जबकि भारत के मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर आ गए हैं। जैक मा की कुल दौलत 44.5 अरब डॉलर है, जोकि मुकेश अंबानी की दौलत से 2.6 अरब डॉलर अधिक है।

बता दें कि तेल की कीमतों को लेकर सउदी अरब और रूस के बीच छिड़ी जंग के कारण सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में 1991 के बाद सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इससे आई गिरावट के कारण सोमवार को रिलायंस के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जोकि 2009 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia