मुंबई: अभिनेता गोविंदा को लगी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती

अभिनेता के प्रबंधक ने कहा, ‘‘हमें कोलकाता में एक कार्यक्रम के लिए सुबह छह बजे उड़ान भरनी थी और मैं हवाई अड्डा पहुंच गया था। गोविंदा जी अपने घर से हवाई अड्डे के लिए निकलने वाले ही थे कि तभी यह दुर्घटना हो गयी।’’

फोटो: Getty Images
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अभिनेता गोविंदा मंगलवार को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली चलने के कारण घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता तड़के करीब चार बजकर 45 मिनट पर अपने जुहू स्थित आवास से निकलने वाले थे तभी रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गयी जो उनके पैर में लगी। अभिनेता ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है।

उन्होंने बताया कि गोविंदा को इलाज के लिए नजदीकी ‘क्रिटीकेयर अस्पताल’ ले जाया गया और वह अपने आवास पर लौट आए हैं।

अभिनेता के प्रबंधक ने कहा, ‘‘हमें कोलकाता में एक कार्यक्रम के लिए सुबह छह बजे उड़ान भरनी थी और मैं हवाई अड्डा पहुंच गया था। गोविंदा जी अपने घर से हवाई अड्डे के लिए निकलने वाले ही थे कि तभी यह दुर्घटना हो गयी।’’

उन्होंने बताया, ‘‘रिवॉल्वर अलमारी में रखते समय गलती से गिर गयी और उससे गोली चल गयी। ईश्वर की कृपा रही कि गोविंदा जी को सिर्फ पैर में चोट लगी और कोई गंभीर स्थिति नहीं है।’’

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia