मुबंई-पुणे में भारी बारिश बनी जानलेवा, कई जगहों पर गिरी दीवारें, 22 लोगों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। मुंबई और पुणे में अलग-अलग जगहों पर दीवारें गिरने से अब तक 22 लोगों की मौत हो गई है। जबकि इस हादसे में कई लोग घायल हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

महाराष्ट्र में भारी बारिश अब लोगों के लिए आफत बन गई है। मुंबई और पुणे में तीन अलग-अलग स्थानों पर दीवार गिरने से केवल एक रात में 22 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग गंभीर रुप से घायल भी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक, इन हादसों में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं इस हादसे में जान गंवाने वालों लोगों के परिजनों को महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

मुंबई के मलाड़ में दीवार गिरने से मरने वालों की संख्या 13 पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि पूर्वी मलाड एरिया के पिंपरीपाड़ा में भारी बारिश के बाद एक दीवार गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 13 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंची एनडीआरएफ की टीम मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है।


वहीं पुणे में दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आधी रात सिंहगढ़ कॉलेज, अंबेगांव की दीवार ढह गई, जिसके नीचे कई लोग दब गए।

तीसरी घटना कल्याण में हुई जहां दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। जहां नेशनल उर्दू हाई स्कूल की कम्पाउंड की दीवार की चपेट में आने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग इस दीवार के पास ही रहते थे।


वहीं मलाड की घटना पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने कहा कहा कि मलाड की घटना से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। साथ ही उन्होंने घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। सीएम फडणवीस मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये देने का भी एलान किया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 02 Jul 2019, 9:09 AM