मुंबई: सांताक्रूज इलाके में गैलेक्सी होटल में लगी आग, 3 लोगों की मौत, कई घायल

दमकल विभाग के अधिकारी के मुताबिक, आग प्रभात कॉलोनी स्थित गैलेक्सी होटल की दूसरी मंजिल पर लगी है। अधिकारी के मुताबिक, यह लेवल-वन की आग है। चार दमकल गाड़ियां, इतने ही पानी के टैंकर मौके पर भेजी गई हैं। आग पर काबू पाने का काम जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मुंबई के सांताक्रूज इलाके में गैलेक्सी होटल में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है। आग में दो लोग झुलस गए। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी है। अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक, आठ लोगों को अस्पताल से निकालकर कूपर अस्पताल पहुंचाया गया है।

दमकल विभाग के अधिकारी के मुताबिक, आग प्रभात कॉलोनी स्थित गैलेक्सी होटल की दूसरी मंजिल पर लगी है। अधिकारी के मुताबिक, यह लेवल-वन की आग है। चार दमकल गाड़ियां, इतने ही पानी के टैंकर मौके पर भेजी गई हैं। आग पर काबू पाने का काम जारी है।

आग दोपहर करीब 1 बजे लगी थी। आग लगने की सूचना मिलते ही होटल में अफरातफरी मच गई। होटल स्टाफ ने तुरंत होटल को खाली करवाया। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 27 Aug 2023, 3:35 PM