मुंबई: पवई में अवैध झुग्गियों को खाली कराने गई टीम पर पथराव, 5 पुलिसकर्मी घायल

नगर पालिका और पुलिस की टीम जैसे ही झुग्गियों को खाली कराने पहुंची बस्ती के लोगों ने उन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

फोटो: सोशल मीडिया
i

मुंबई के पवई में हीरानंदानी से सटे जय भीम नगर झुग्गी बस्ती में अवैध कब्जे वाली झोपड़ियों को खाली कराने गए पुलिसकर्मियों पर पथराव हुई है।

जानकारी के अनुसार जय भीम नगर झुग्गी बस्ती में नगर पालिका अवैध कब्जे को ध्वस्त करने पहुंची थी।

नगर पालिका और पुलिस की टीम जैसे ही झुग्गियों को खाली कराने पहुंची बस्ती के लोगों ने उन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पथराव की इस घटना में पांच पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

बस्ती में पवई जय भीम नगर स्लम बचाओ आंदोलन तेज हो गया है। लोगों ने कार्रवाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की है और इस कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग भी की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए