उत्तर प्रदेश: गोंडा में मुस्लिम फकीरों से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की बात कही

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई गोंडा पुलिस ने कहा कि वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। बाद में मिली जानकारी के अनुसार घटना में संलिप्त आरोपियों में से एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

फोटोः IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ स्थानीय लोग भीख मांगने वाले तीन मुस्लिम फकीरों (धार्मिक भिक्षुओं) को गालियां देते और परेशान करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गोंडा क्षेत्र के देगुर गांव में शूट किए गए सेलफोन वीडियो में लड़कों द्वारा पीछा किए जा रहे भीख मांगने वाले तीन लोगों को दिखाया गया है, जो उन्हें धर्म से जुड़ी गालियां दे रहे हैं और आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिख रहे हैं। एक अन्य युवक को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "वे साधुओं के कपड़े पहनते हैं लेकिन वे इस पैसे से बिरयानी खाएंगे।"


वीडियों में तभी एक बड़ी लाठी से लैस एक युवक ने उन लोगों को घेर लेता है और उनके पहचान पत्र की मांग करता दिखता है। यह सुनकर कि उनके पास कोई पहचान पत्र नहीं है, वह उन्हें 'जिहादी' और 'आतंकवादी' कहकर गालियां देने लगता है। इस बीच एक आदमी जो हस्तक्षेप करने की कोशिश करता है वे उसे धक्का दे देते हैं।

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई गोंडा पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को इस घटना से अवगत करा दिया गया है और वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। बाद मे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना में संलिप्त आरोपियों में से एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia