ड्रग्स कनेक्शन केस में अभिनेता अर्जुन रामपाल की बढ़ी मुश्किलें, NCB ने फिर भेजा समन, इस दिन होना होगा हाजिर

बॉलीवुड-ड्रग्स लिंक केस की जांच कर रही एनसीबी की टीम ने एक बार फिर अभिनेता अर्जुन रामपाल को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। एजेंसी ने अर्जुन रामपाल को समन जारी कर 16 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

पवन नौटियाल @pawanautiyal

google_preferred_badge

बॉलीवुड-ड्रग्स लिंक केस की जांच कर रही एनसीबी की टीम ने एक बार फिर अभिनेता अर्जुन रामपाल को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। एजेंसी ने अर्जुन रामपाल को समन जारी कर 16 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।

बता दें इससे पहले भी ड्रग्स मामले में एनसीबी अर्जुन रामपाल से पूछताछ हो चुकी है। अर्जुन रामपाल के साथ ही एनसीबी उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रायडिस से भी पूछताछ कर चुकी है। एजेंसी ने गैब्रिएला से लगातार दो दिनों तक पूछताछ की थी। बता दें, एनसीबी ने नवंबर में एक्टर के बांद्रा स्थित घर पर छापेमारी भी की थी। जहां, एजेंसी ने एक्टर के ड्राइवर और स्टाफ से पूछताछ करने के अलावा उनके गैजेट्स और कुछ दस्ताबेज जब्त कर लिए थे।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia