2018 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, श्रीदेवी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के 

दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड देने की भी घोषणा की गई। वहीं ‘बाहुबली-2’ को बेस्ट ऐक्शन डायरेक्शन और बेस्ट स्पेशल इफेक्ट मूवी का खिताब मिला है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

शुक्रवार को 2018 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया। 'न्यूटन' को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला, जबकि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को ‘मॉम’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड दिया गया। दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड देने की भी घोषणा की गई। वहीं 'बाहुबली-2' को बेस्ट ऐक्शन डायरेक्शन और बेस्ट स्पेशल इफेक्ट मूवी का खिताब मिला है।

इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमिटी के चेयरमैन शेखर कपूर थे और 10 सदस्यीय पैनल में अभिनेत्री गौतमी ताडीमाला, निर्देशक पी शेषाद्रि, अनिरुद्ध रॉय चौधरी, रंजीत दास, राजेश मपुस्कर, लेखक इम्तियाज हुसैन, गीतकार मेहबूब, त्रिपुरारी शर्मा और रूमी जाफी शामिल थे। 3 मई को ये पुरस्कार विधिवत रूप से प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर शेखर कपूर ने कहा कि वे भारत में क्षेत्रीय सिनेमा की गुणवत्ता से हैरान हैं।

नेशनल फिल्म अवार्ड्स 2018 की सूची:

  • दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
  • श्रीदेवी को बेस्ट अभिनेत्री का पुरस्कार (मॉम)
  • रिद्धि सेन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
  • दिव्या दत्ता को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवॉर्ड (इरादा)
  • भानिता दास को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार
  • 'द गाज़ी अटैक' को बेस्ट तेलुगू फिल्म का अवॉर्ड
  • मलयाली फिल्म 'पार्वती' को स्पेशल मेंशन अवॉर्ड
  • वाटर बेबी को बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म का पुरस्कार
  • पंकज त्र‍िपाठी को स्‍पेशल मेंशन अवार्ड (न्यूटन)
  • गणेश आचार्य को बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड (टॉयलेट एक प्रेम कथा)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia