Oscar 2023 में RRR के 'नाटू-नाटू' का जलवा, दो डॉक्यूमेंट्री को भी पुरस्कार के लिए मिला नामांकन

इससे पहले ‘आरआरआर’ गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में धूम मचा चुकी है, जहां इसके गाने नाटू-नाटू ने पुरस्कार जीता था। अब यह गाना ऑस्कर 2023 के लिए भी आधिकारिक रूप से नॉमिनेट हो गया है, जिसके बाद फिल्म से जुड़े कलाकारों के साथ पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में आज ऑस्कर 2023 पुरस्कार के लिए आधिकारिक नॉमिनेशन्स की घोषणा कर दी गई, जिसमें भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ का जलवा रहा। एस राजामौली की फिल्म के चर्चित ‘नाटू-नाटू’ गाने को ओरिजिनल सॉन्ग वर्ग में ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। वहीं भारतीय डॉक्यूमेंट्री 'ऑल दैट ब्रीथ्स' और शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' भी ऑस्कर की दौड़ में शामिल हो गई हैं।

बेवर्ली हिल्स में रिज अहमद और एलिसन विलियम्स ने आज अकादमी अवॉर्ड के लिए नामांकन की घोषणा की। इसमें सभी की निगाहें बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के साथ ही बेस्ट फॉरन लैंग्वेज फिल्म और ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी पर लगी हुई थीं।


आज के नॉमिनेशन में भारतीय डॉक्यूमेंट्री 'ऑल दैट ब्रीथ्स' और शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को भी ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया है। 'ऑल दैट ब्रीथ्स' इस साल 'डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म' श्रेणी में ऑस्कर जीतने की दौड़ में है। वहीं 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को 'डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी' में नॉमिनेट किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले एस राजामौली की चर्चित फिल्म ‘आरआरआर’ गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में धूम मचा चुकी है, जहां इसके इसी गाने नाटू-नाटू ने पुरस्कार जीता था। अब आरआरआर का यह गाना ऑस्कर 2023 के लिए भी आधिकारिक रूप से नॉमिनेट हो गया है, जिसके बाद फिल्म से जुड़े कलाकारों के साथ पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 24 Jan 2023, 8:32 PM
/* */