नवजीवन बुलेटिन: केरल के इडुक्की जिले में भूस्खलन से अब तक 13 की मौत और अगवा जवान के कपड़े बाग में मिले

केरल में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में अब तक 13 लोगों के मारे जाने की खबर है। शुक्रवार सुबह यह भूस्खलन जिले के राजामलई इलाके में हुआ है। इस हादसे में अब तक 12 लोगों को बचाया गया है।

user

नवजीवन डेस्क

भारी बारिश के कारण केरल के इडुक्की जिले में हुए भूस्खलन में अब तक 13 लोगों के मारे जाने की खबर है। शुक्रवार सुबह यह भूस्खलन जिले के राजामलई इलाके में हुआ है। इस हादसे में अब तक 12 लोगों को बचाया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर कई और लोगों के दबे हो सकते हैं।

बिहार की सभी प्रमुख नदियों में उफान जारी है। इस बीच बाढ़ के कारण राज्य के 16 जिलों की 69 लाख की आबादी प्रभावित हो चुकी है। बाढ़ के कारण अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। दूसरी ओर, राज्य सरकार भी बाढ़ पीड़ित परिवारों के बैंक खाते में 6000 रुपये पहुंचाकर आर्थिक मदद देने में जुटी हुई है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, राज्य के 16 जिलों के कुल 124 प्रखंडों की 1,185 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हुई हैं। इन क्षेत्रों में करीब 69 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।

भारतीय सेना के एक जवान के अगवा होने के चार दिन बाद सेब के एक बाग में उसके कपड़े मिले, जिससे सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को तलाशी अभियान तेज कर दिया। राइफलमैन शाकिर मंजूर सोमवार को लापता हो गए थे। कथित तौर पर आतंकवादियों द्वारा उनका अपहरण कर लिया गया क्योंकि वह अपने परिवार के साथ ईद का त्योहार मनाने के बाद ड्यूटी पर वापस जाने वाले थे। वह दक्षिण कश्मीर में 162वीं बटालियन की क्षेत्रीय सेना के साथ काम करने वाले सैनिक हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia