नवाब मलिक ने पूर्व सीएम फडणविस को घेरा, कहा- उनकी पत्नी के सॉन्ग प्रोडक्शन का फाइनेंशियल हेड था ड्रग पेडलर

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने एक और धमाका किया है। उन्होंने पूर्व सीएम और उनकी पत्नी की फोटो एक शख्स के साथ शेयर की है। उन्होंने कहा है कि यह शख्स ड्रग्स केस में जेल है, लेकिन वह देवेंद्र फडणविस की पत्नी के गीत का फाइनेंशियल हेड रहा है।

फोटो सौजन्य : @nawabmalikncp
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने उस फोटो का रहस्य उजागर कर दिया है जो उन्होंने कल शेयर कर पूछा था कि यह कौन है? उन्होंने आज उसी शख्स की तस्वीरें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणविस और उनकी पत्नी अमृता फडणविस के साथ शेयर कीं। उन्होंने दावा किया कि इस शख्य का नाम जयदीप राणा है और इन दिनों ड्रग्स केस में जेल में है और इसके पूर्व सीएम से गहरे संबंध हैं। उन्होंने फडणविस की पत्नी के गीत 'रिवर सॉन्ग' के क्रेडिट शेयर करते हुए दावा किया कि जयदीप राणा इस गीत का फाइनेंशियल हेड था।

नवाब मलिक ने जो फोटो शेयर किए हैं उनमें अलग-अलग फोटो में एक शख्स है. जो नवाब मलिक के मुताबिक जयदीप राणा है। उनका दावा है कि जयदीप राणा को इसी साल जून माह में एनसीबी ने ही गिरफ्तार किया है और वह जेल में है। उन्होंने कहा कि इस शख्स के संबंध पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणविस से हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फडणविस के कार्यकाल के दौरान ही ड्रग्स का कारोबार तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को देवेंद्र फडणविस ने ही एनसीबी में नियुक्त किया था और उसे इसलिए लाया गया कि पब्लिसिटी करके लोगों को फंसाया जाए और ड्रग्स का खेल मुंबई और गोवा में चलता रहे।


उन्होंने मांग की कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए ताकि सबकुछ साफ हो सके।

नवाब मलिक के आरोप पर पूर्व सीएम देवेंद्र फडणविस ने भी पलटवार किया है। फडणविस ने कहा है कि "जिन लोगों के अंडरवर्ल्ड से रिश्ते हैं उन्हें मेरे बारे में नहीं बोलना चाहिए। मैं भी नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड के साथ रिश्तों के सबूत पेश करूंगा। मैं सिर्फ दिवाली होने का इंतजार कर रहा हूं। "


फडणविस के बयान पर नवाब मलिक ने कहा है कि, "हम तैयार हैं"

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia