मिडिल ईस्ट जंग का असर जेब पर, पेट्रोल-डीजल महंगा, नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा किया है, जो वैश्विक तेल कीमतों में बढ़ोतरी और मिडिल ईस्ट तनाव का असर माना जा रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच अब भारत में ईंधन की कीमतों पर असर दिखने लगा है। नायरा एनर्जी ने गुरुवार को पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला वैश्विक तेल कीमतों में आई तेज उछाल का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने के लिए लिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उछाल, कंपनियों पर बढ़ा दबाव

जनसत्ता ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा, 28 फरवरी से अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई और उसके जवाब में तनाव बढ़ने के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में करीब 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके बावजूद भारत में खुदरा कीमतें अब तक स्थिर बनी हुई थीं, जिससे ईंधन मार्केटिंग कंपनियों पर दबाव बढ़ता जा रहा था।


निजी कंपनियों ने बढ़ाए दाम, सरकारी कंपनियां अभी स्थिर

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, नायरा एनर्जी देश के कुल 1,02,075 पेट्रोल पंपों में से 6,967 का संचालन करती है। कंपनी ने इनपुट लागत बढ़ने के कारण कीमतों में इजाफा किया है, हालांकि कंपनी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपी पीएलसी ने नुकसान उठाने के बावजूद अभी तक कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियां, जिनका बाजार में करीब 90 प्रतिशत हिस्सा है, फिलहाल कीमतों को स्थिर बनाए हुए हैं।

राज्यों में अलग-अलग असर, नुकसान की भरपाई का दबाव

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया, स्थानीय टैक्स (VAT) के कारण अलग-अलग राज्यों में कीमतों में बढ़ोतरी अलग हो सकती है और कुछ जगहों पर पेट्रोल 5.30 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। निजी ईंधन रिटेलर्स को सरकार से कोई मुआवजा नहीं मिलता, जबकि सरकारी कंपनियों को समर्थन मिलता है। ऐसे में बढ़ते नुकसान के चलते निजी कंपनियों के पास कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

इससे पहले 20 मार्च 2026 को भी तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में 2.35 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia