ड्रग्स केस: बॉलीवुड प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर NCB की छापेमारी, भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद

बॉलीवुड-ड्रग्स लिंक की जांच कर रही एनसीबी की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के घर रेड मारी है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ है। जिस समय एनसीबी ने नाडियाडवाला के घर पर छापा मारा उस वक्त वो घर पर मौजूद नहीं थे।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

पवन नौटियाल @pawanautiyal

google_preferred_badge

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस से शुरू हुआ ड्रग मामला अब काफी आगे बढ़ गया है। इसमें कई बॉलीवुड स्टार्स के नाम अबतक सामने आ चुके हैं। कई को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। इन सबके बीच एनसीबी की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के घर रेड मारी है। खबर है कि छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ है। जिस समय एनसीबी ने नाडियाडवाला के घर पर छापा मारा उस वक्त वो घर पर मौजूद नहीं थे।

गौरतलब है कि बीती रात से ही एनसीबी की टीम कई ड्रग्स पैडलर्स के घर पर छापेमारी कर रही थी। आपको बता दें, इस मामले में अब तक 5 ड्रग पैडलर्स को NCB ने हिरासत में लिया है। पकड़े गए ड्रग पैडलर्स ने ही प्रड्यूसर का नाम उजागर किया। आपको बता दें, फिरोज नाडियाडवला 'हेरा फेरी', 'आवारा पागल दीवाना' और 'वेलकम' जैसी कई हिट फिल्मों के प्रोड्यूसर हैं। गौरतलब है कि इससे पहले इनकम टैक्स बकाया मामले में फिरोज नाडियाडवाला को तीन महीने की जेल भी हो चुकी है।

गौरतलब है कि बॉलीवुड-ड्रग्स लिंक में अबतक कई नाम सामने आ चुके हैं। जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे ही कई और नामों का भी खुलासा हो रहा है। इससे पहले बीते दिनों NCB की कार्रवाई में टेलीविजन अभिनेत्री प्रीतिका चौहान और ड्रग पेडलर फैसल को पकड़ा गया था। गांजा रखने के आरोप में दोनों की गिरफ्तार हुई थी। इसके साथ ही पिछले हफ्ते एनसीबी ने साउथ अफ्रीकन मूल के अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को गिरफ्तार किया था। इनका रिश्ता अर्जुन रामपाल से था।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia