बॉलीवुड का ड्रग्स कनेक्शन: दीपिका-सारा-श्रद्दा से आज एनसीबी करेगी पूछताछ, करण जौहर की कंपनी का प्रोड्यूसर हिरासत में

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ड्रग्स कनेक्शन में आज एनसीबी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से पूछताछ करेगी। इस बीच करण जौहर की कंपनी के प्रोड्यूसर क्षितिज रवि प्रसाद को हिरासत में ले लिया गया है।

फोटो : सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में ड्रग्स कनेक्शन की तलाश पूरी तरह बॉलीवुड पर केंद्रित हो गई है। इसी कड़ी में आज अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से भी पूछताछ होगी। इस बीच देर रात एनसीबी ने करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के प्रोड्यूसर क्षितिज रवि प्रसाद को हिरासत में ले लिया है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने इससे पहले ड्रग्स मामले में अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह और दीपिका पादुकोण की पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश से पूछताछ कर चुकी है। सूत्रों का कहना है कि एनसीबी ने इन दोनों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की है। बताया जाता है कि करिश्मा प्रकाश से आज भी पूछताछ की जाएगी, और अगर सूत्रों की मानें तो एनसीबी करिश्मा को दीपिका के सामने बैठाकर सवाल-जवाब करेगी।


इस बीच नारकोटिक्स ब्यूरो ने लगभग दिन भर की पूछताछ के बाद करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के डायरेक्टर क्षितिज रवि प्रसाद को देर रात हिरासत में ले लिया। इससे पहले एनसीबी ने क्षितिज के घर छापा भी मारा था।

गौरतलब है कि इस मामले में अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें अभिनेत्री और सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती भी शामिल हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 26 Sep 2020, 6:00 AM