NCP के वरिष्ठ नेता डीपी त्रिपाठी का दिल्ली के अस्पताल में निधन, लंबे समय से थे बीमार

सुप्रिया सुले ने कहा कि डीपी त्रिपाठी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। वे एनसीपी के महासचिव थे। हम सभी के मार्गदर्शक और संरक्षक थे। हम उनके परामर्श और मार्गदर्शन को याद रखेंगे, जो उन्होंने उस दिन से दिया था, जिस दिन एनसीपी की स्थापना हुई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
i

एनसीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का 67 साल की उम्र में दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। डीपी त्रिपाठी के निधन पर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।

सुप्रिया सुले ने ट्वीट कर कहा, “डीपी त्रिपाठी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। वे एनसीपी के महासचिव थे। हम सभी के मार्गदर्शक और संरक्षक थे। हम उनके परामर्श और मार्गदर्शन को याद रखेंगे, जो उन्होंने उस दिन से दिया था, जिस दिन एनसीपी की स्थापना हुई थी। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

डीपी त्रिपाठी के निधन पर एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “मेरे सहयोगी और एनसीपी महासचिव डीपी त्रिपाठी जी के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर मैं दुखी हूं। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”


डीपी त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में 29 नवंबर, 1952 को हुआ था। वे जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष रहे। डीपी त्रिपाठी ने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी। लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर एनसीपी में शामिल हो गए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 02 Jan 2020, 12:02 PM