तेल कीमतों पर नए पेट्रोलियम मंत्री बोले- दाम घटेंगे, कुछ समय तो दे दो, लेकिन बताया यह अजीबोगरीब समाधान

देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है। हालत यह है कि राजधानी दिल्ली समेत चारों मेट्रो शहरों में पेट्रोल सैकड़ा पार कर चुका है। मोदी सरकार के नए पेट्रोलियम मंत्री से जब दामो के बारे में पूछ गया तो उन्होंने रोचक जवाब दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

पेट्रोल-डीजल के दामों में आग लगी हुई है। राजधानी दिल्ली में भी अब पेट्रोल के दाम सैकड़ा पार कर चुके हैं और लगातार आसमान की तरफ जा रहे हैं। इस बारे में मोदी सरकार के नए पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के पास बहुत ही रोचक समाधान है। उनसे जब तेल कीमतों पर सवाल पूछा गया कि दाम कब कम होंगे, तो उन्होंने कहा, “दाम घटेंगे, थोड़ा समय तो दे दीजिए...” लेकिन दाम घटने का जो फार्मूला उन्होंने बताया वह तर्कों से जरा परे है। उन्होंने कहा कि तेल के दामों में इजाफा कच्चे तेल के दामों के कारण हो रहा है, और अब देश में ही कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब नेचुरल गैस को भी तेजी से बनाया जाएगा।

पेट्रोलियम मंत्री के इस बयान पर सोशल मीडिया में खूब चुटकियां ली जा रही हैं। इस बीच कांग्रेस ने एक बार फिर तेल कीमतों को लेकर मोदी सरकार को आइना दिखाया है। कांग्रेस ने कहा है कि, “अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम औंधे मुंह गिरने के बाद भी भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीज़ल के मूल्य लगभग हर दिन बढ़ रहे हैं। ऐसा क्यों हो रहा है, इसका जवाब सिर्फ मोदी सरकार ही दे सकती है।“ कांग्रेस ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी कमी आई है, कच्चे तेल का मूल्य सिर्फ $73.35/बैरल है। कम कीमतों का लाभ आम आदमी को क्यों नहीं दे रही है मोदी सरकार?

कांग्रेस ने आगे कहा है कि, “पिछले 7 सालों में पेट्रोल-डीज़ल के मूल्यों में वृद्धि कर मोदी सरकार ₹22 लाख करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है, लेकिन इस दौरान आम आदमी के हाथ में सिवाय बेबसी और लाचारी के और कुछ नहीं आया है।”


इस बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खइलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */