बड़ी खबर LIVE: वेणुगोपाल बोले- वोट चोरी के खिलाफ एक बड़ा सिग्नेचर कैंपेन करने जा रही है कांग्रेस

कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने 14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस की रैली पर कहा, "इंडियन नेशनल कांग्रेस पूरे भारत में वोट चोरी के खिलाफ एक बड़ा सिग्नेचर कैंपेन करने जा रही है। हमें पांच करोड़ पचास लाख सिग्नेचर मिले हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

12 Dec 2025, 10:28 PM

सुरजेवाला ने हरियाणा के गन्ना किसानों को 500 रुपये का राज्य-प्रशासित मूल्य देने की मांग की

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा में गन्ना किसानों को बढ़ती उत्पादन लागत और कम लाभ के कारण भारी नुकसान हो रहा है।

सुरजेवाला ने कहा कि गन्ने की खेती फायदे का सौदा नहीं रही क्योंकि डीजल की कीमतें, जमीन के पट्टे की दरें, मजदूरी, सिंचाई का खर्च और मशीनरी की लागत सभी में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

यूरिया, डीएपी एवं पोटाश सहित कीटनाशकों और उर्वरकों की कीमतें भी बढ़ गई हैं, जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

सुरजेवाला ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने किसानों की मांगों को नजरअंदाज़ किया है और गन्ने का राज्य-प्रशासित मूल्य (एसएपी) सिर्फ 12 रुपये बढ़ाया है। उन्होंने इसे किसानों का ‘अपमान’ बताया।

12 Dec 2025, 9:39 PM

इंडिगो पर जीएसटी को लेकर लगभग 59 करोड़ रुपये का जुर्माना, कंपनी आदेश को देगी चुनौती

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर जीएसटी से संबंधित लगभग 59 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एयरलाइन ने शुक्रवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी।

दक्षिण दिल्ली आयुक्त कार्यालय के केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के अतिरिक्त आयुक्त ने वित्त वर्ष 2020–21 के लिए 58,74,99,439 रुपये का जुर्माना लगाया है।

इंडिगो का कहना है कि वह इस आदेश को चुनौती देगी।

कंपनी ने बीएसई को दी जानकारी में कहा कि विभाग ने जीएसटी की मांग के साथ जुर्माना भी लगाया है।

12 Dec 2025, 8:52 PM

अरूणाचल प्रदेश में दुर्घटना स्थल से अबतक छह शव निकाले गये, तीन भी कई लापता

अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में असम के 22 लोगों को ले जा रहे एक मिनी-ट्रक के गहरी खाई में गिर जाने के चार दिन बाद शुक्रवार को छह शव बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अंजॉ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनुराग द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और सेना की संयुक्त टीम ने तड़के ही इस अभियान को शुरू किया। उन्होंने कहा, ‘‘दुर्गम क्षेत्र के कारण शव निकालने की प्रक्रिया बेहद कठिन थी। घाटी बहुत गहरी है।’’

द्विवेदी ने बताया कि घटनास्थल पर अठारह शव मिले हैं और इन शवों को निकालने के बाद शेष तीन लापता लोगों की तलाश जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि शेष शवों को निकालने का अभियान शनिवार सुबह फिर से शुरू होगा।


12 Dec 2025, 8:48 PM

उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर 2025 से शुरू होगा।

12 Dec 2025, 6:46 PM

वेणुगोपाल बोले- वोट चोरी के खिलाफ एक बड़ा सिग्नेचर कैंपेन करने जा रही है कांग्रेस

कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने 14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस की रैली पर कहा, "इंडियन नेशनल कांग्रेस पूरे भारत में वोट चोरी के खिलाफ एक बड़ा सिग्नेचर कैंपेन करने जा रही है। हमें पांच करोड़ पचास लाख सिग्नेचर मिले हैं। 5 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने राष्ट्रपति को भेजे जाने वाले हमारे मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर किए हैं। अभी तक राहुल गांधी 3 प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं..."


12 Dec 2025, 5:49 PM

दो गुना पैसे देने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाने की पुलिस ने दो गुना पैसे देने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले एक बड़े और सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो लग्जरी कार, एमजी हेक्टर और निसान मैग्नाइट सहित 5,75,000 रुपए नकद, फर्जी दस्तावेज, नोट गिनने की मशीन और नोटनुमा कागज की गड्डियों से भरे बैग बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर नकली नोटों की गड्डियां थमाकर फरार हो जाता था। हाल ही में इस गैंग ने एक पीड़िता से 16.50 लाख रुपए ठग लिए थे। पीड़िता को असली नोटों से भरे बैग देने के बजाय ऊपर एक-दो असली नोट लगाकर नीचे कागज की गड्डियां भर दी गईं और उसका ध्यान भटकाकर आरोपी मौके से गायब हो गए।

12 Dec 2025, 5:13 PM

लोकसभा में रीजीजू ने दीपेंद्र हुड्डा से कहा, ‘खिलाड़ियों में झगड़ा मत लगाइए’

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने शुक्रवार को लोकसभा में कांग्रेस सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए उनसे कहा कि ‘‘खिलाड़ियों में झगड़ा मत लगाइए।’’

पूर्व खेल मंत्री रीजीजू ने कांग्रेस सांसद हुड्डा से यह भी कहा कि वह सदन में चर्चा में भाग लेने के लिए तैयारी करके नहीं आए।

हुड्डा ने वर्ष 2025-26 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगें-प्रथम बैच और संबंधित विनियोग (संख्याक4) विधेयक, 2025 पर चर्चा की शुरुआत की।

उन्होंने खेलों के लिए बजटीय आवंटन का विषय उठाते हुए कहा कि ओलंपिक, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में 50 प्रतिशत पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं, लेकिन सबसे अधिक पदक लाने वाले राज्य को ‘खेलो इंडिया’ में सबसे कम बजट दिया जा रहा है।


12 Dec 2025, 4:15 PM

कोरोना से जान गंवाने वाले सभी कार्मिकों को पीएमजीकेवाई पैकेज में शामिल करे केंद्र: अशोक गहलोत

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उच्चतम न्यायालय के उस फैसले का स्वागत किया है जिसमें उसने कोविड-19 में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले चिकित्सकों को ‘पीएमजीकेवाई’ के तहत बीमा का हकदार बताया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह कोरोना से जान गंवाने वाले अन्य सभी वर्गों के कार्मिकों को भी इस पैकेज में शामिल कर उन्हें न्याय दे।

गहलोत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’पर एक पोस्ट में कहा कि उच्चतम न्यायालय का कोविड के दौरान सेवा देते हुए जान गंवाने वाले निजी चिकित्सकों को केंद्र की बीमा योजना के तहत 50 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्णय स्वागतयोग्य है।

12 Dec 2025, 2:39 PM

हम सभी को प्रदूषण पर चर्चा करनी चाहिए- प्रियंका गांधी 

राहुल गांधी के संसद में वायु प्रदूषण पर चर्चा की मांग पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "मैं पूरी तरह सहमत हूं और मुझे लगता है कि सभी सहमत होंगे। सरकार ने भी कहा है कि हम सभी को इस पर चर्चा करनी चाहिए और एक कार्य योजना बनानी चाहिए। यह हर साल बढ़ रहा है। हम अन्य सभी विषयों पर चर्चा करते हैं इसलिए इस पर भी चर्चा होनी चाहिए और कुछ ठोस परिणाम निकलने चाहिए। अगर सरकार एक अच्छी कार्य योजना बनाती है और उसे आगे बढ़ाती है तो यह बहुत अच्छा होगा।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए कर्जा ले रही है। हरियाणा में चुनाव के लिए बीजेपी ने बीपीएल कार्ड बढ़ा दिए। चुनाव के समय 75 प्रतिशत बीजेपी कार्ड बन गए। ये सरकार कर्जा लेती जा रही है।


12 Dec 2025, 2:37 PM

यूपीए सरकार में विकास दर 8.1 थी, वहीं बीजेपी के 11 साल में विकास दर गिरकर 5.75 प्रतिशत पहुंचा -दीपेंद्र हुड्डा

लोकसभा में दीपेंद्र हुड्डा ने GDP पर कहा कि IMF ने सरकार की अकाउंटिंग को सी ग्रेड दी है। दूसरे देशों में एक्सपेंडिटर के हिसाब से अर्थव्यवस्था को देखा जाता है। यूपीए सरकार में विकास दर 8.1 थी, वहीं बीजेपी की सरकार में 11 साल में विकास दर गिरकर 5.75 प्रतिशत पहुंचा, ये रिकॉर्क विकास दर का नहीं है बल्कि लुड़कने का रिकॉर्ड बीजेपी ने बनाया है। रुपये के गिरने का भी बीजेपी ने रिकॉर्ड बनाया है। करेंट अकाउंट डेफिसिट का भी 78 साल में आपने रिकॉर्ड बनाया।

12 Dec 2025, 2:24 PM

अमृतसर के कई स्कूलों को बम की धमकियां मिलीं, छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, जिसके मद्देनजर छात्रों को स्कूलों से बाहर निकाला गया और प्राधिकारियों ने परिसरों की गहन तलाशी शुरू कर दी।

अमृतसर में जिला प्रशासन द्वारा सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिए जाने के बाद घबराए हुए अभिभावक अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूलों की ओर दौड़ पड़े।


12 Dec 2025, 2:23 PM

जापान में 6.7 तीव्रता के भूकंप के झटके, प्रशांत तट के लिए सुनामी का अलर्ट जारी

जापान में शुक्रवार को 6.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद जापान की मौसम एजेंसी ने आओमोरी प्रांत में आए भूकंप के बाद उत्तरी जापान के प्रशांत तट के लिए सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 11:44 बजे आओमोरी के पैसिफिक कोस्ट पर 20 किलोमीटर की गहराई में आया। इसकी तीव्रता जापान के 7 के सीस्मिक स्केल पर सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में 4 मापी गई।

12 Dec 2025, 2:07 PM

लखनऊ में कफ सिरप गोदाम पर ED का छापा


12 Dec 2025, 2:07 PM

जुबीन गर्ग मौत मामले में SIT टीम ने आज गुवाहाटी में CJM कोर्ट में चार्जशीट पेश की।

12 Dec 2025, 1:18 PM

मैंने दिल्ली और बड़े शहरों में प्रदूषण के बारे में बात की, यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर सभी पार्टियां सहमत हो सकती हैं- राहुल गांधी 

कांग्रेस MP और लोकसभा LoP राहुल गांधी ने कहा कि मैंने दिल्ली और बड़े शहरों में प्रदूषण के बारे में बात की। यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर सभी पार्टियां सहमत हो सकती हैं। हमारी आने वाली पीढ़ियों की सेहत खतरे में है, मैंने सुझाव दिया कि हम इस पर चर्चा करें, लेकिन एक-दूसरे पर इल्ज़ाम लगाने के बजाय, हमें इसका हल निकालना होगा। हमें एक्सपर्ट्स से भी इनपुट लेना चाहिए। हम देश को दिखाना चाहते हैं कि हम प्रदूषण को रोकने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं। SIR और वंदे मातरम पर तीखी बहस हुई, और मुझे खुशी है कि हमने उन बहसों में उन्हें पूरी तरह से खत्म कर दिया। अमित शाह घबरा गए थे। उन्होंने सदन में गाली भी दी। उन पर बहुत दबाव था, और यह सही भी है। प्रदूषण के मुद्दे पर इतनी तीखी बहस नहीं होनी चाहिए। यह एक नेशनल इमरजेंसी है। बहस प्रोडक्टिव होनी चाहिए।


12 Dec 2025, 12:10 PM

‘हम सरकार के साथ हैं’, लोकसभा में राहुल गांधी बोले- सदन में वायु प्रदूषण पर चर्चा हो 

वायु प्रदूषण को लेकर लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि ज्यादातर राज्य वायु प्रदूषण की चपेट में है। बच्चों को फेफड़ों से संबंधित बीमारी हो रही है। कैंसर जैसी बीमारी की भी शिकायत हो रही है। बुजुर्ग सांस ठीक से नहीं ले पा रहे हैं। ये एक गंभीर मुद्दा है। इसपर सभी को एक दूसरे का साथ देना चाहिए। मैं कहना चाहता हूं कि वायु प्रदूषण से कैसे निजात मिलेगी सरकार को इसपर काम करना चाहिए, प्लान करना चाहिए। हम सरकार के साथ इस मुद्दे पर हैं। मैं चाहता हूं कि सरकार सदन में इसपर बात करे। ये एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का समय नहीं है, बल्कि एकजुट होने की जरूरत है। मैं फिर कहना चाहता हूं कि इसपर सदन में गहन चर्चा होनी चाहिए और पीएम को इसमें रहना चाहिए और क्या प्लान रहेगा इसपर बात करनी चाहिए। हमारा लक्ष्य ये होना चाहिए कि भारत की जनता की मदद कैसे हो।

12 Dec 2025, 12:06 PM

9 छक्के और 5 चौके... वैभव सूर्यवंशी ने U19 Asia Cup में ठोका तूफानी शतक

अंडर 19 एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से धमाल मचाया। यूएई के खिलाफ वैभव ने 56 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जिसमें 9 छक्के और 5 चौके शामिल रहे।


12 Dec 2025, 11:37 AM

लोकसभा में शिवराज पाटिल को श्रद्धांजलि

संसद के शीतकालीन सत्र में आज 10वें दिन की कार्यवाही शुरू होने के बाद पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर श्रद्धांजलि दी  गई। सात बार लोकसभा के सांसद रहे पाटिल के निधन पर स्पीकर ओम बिरला ने शोक संदेश पढ़ा और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

12 Dec 2025, 10:58 AM

भुवनेश्वर, ओडिशा- भुवनेश्वर के एक होटल में आग लग गई। आग बुझाने का काम जारी है 


12 Dec 2025, 10:03 AM

असम: असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) आज जुबीन गर्ग की मौत के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश करेगी 

12 Dec 2025, 8:25 AM

महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का  निधन 


12 Dec 2025, 7:56 AM

दिल्ली में प्रदूष, गाजीपुर की तस्वीर 

12 Dec 2025, 7:51 AM

आंध्र प्रदेश के मारेडुमिल्ली में बड़ा हादसा, बस खाई में गिरी, 9 की मौत 

आंध्र प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। चित्तूर में 35 यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई है। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत होने की खबर है

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia