पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच TMC नेता छत्रधर महतो को NIA ने किया गिरफ्तार 2009 के एक मामले में कार्रवाई

मौजूदा गिरफ्तारी से पहले भी छत्रधर महतो को एनआईए ने गिरफ्तार किया था। जेल से आने के बाद महतो टीएमसी में शामिल हो गए थे। छत्रधर महतो बीते साल माओवाद का रास्ता छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने तृणमूल कांग्रेस के नेता छत्रधर महतो को गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक, एनआईए ने महतो को देर रात 3 बजे लालगढ़ में स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि महतो को यूएपीए के तहत 2009 के राजधानी एक्सप्रेस केस में गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले भी महतो को एनआईए ने गिरफ्तार किया था। जेल से आने के बाद महतो टीएमसी में शामिल हो गए थे। छत्रधर महतो बीते साल माओवाद का रास्ता छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लालगढ़ आंदोलन के दौरान छत्रधर महतो के साथ मंच साझा किया था।


जेल में 10 साल गुजारने के बाद छत्रधर महतो बीते साल फरवरी में रिहा हुए थे। इसके बाद उन्होंने टीएमसी का दामन थाम लिया था। रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनआईए को भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अपहरण मामले की जांच करने का आदेश दिया था। 2009 में इस ट्रेन को अपहरण करने का आरोप पीसीएपीए पर लगा था। जो माओवादी इस घटना में शामिल थे वे छत्रधर महतो की रिहाई की मांग कर रहे थे। उस समय जंगलमहल इलाके में महतो लेफ्ट फ्रंट के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia