असम में तेज रफ्तार का कहर! ट्रक ने ऑटो रिक्शा को रौंदा, छठ पूजा कर लौट रहे 9 लोगों की दर्दनाक मौत

हादसा गुरुवार सुबह असम के करीमगंज में नेशनल हाईवे 8 पर बैठाखाल में हुआ। उधर, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस हादसे पर दुख जताया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

असम के करीमगंज में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यहां तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक मृतक छठ पूजा करके लौट रहे थे।

आपको बता दें, हादसा गुरुवार सुबह करीमगंज में नेशनल हाईवे 8 पर बैठाखाल में हुआ। उधर, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस हादसे पर दुख जताया।

उन्होंने ट्वीट किया, आज सुबह बैठाखाल पाथरखंडी में एक दुर्घटना में 9 व्यक्तियों की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। एक घायल अस्पताल में भर्ती है। असम पुलिस ट्रक के ड्राइवर की तलाश में जुटी है, जो ऑटो को टक्कर मारने के बाद भाग गया। संवेदनाएं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia