कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, नाम तय करने के लिए एनडीए की बैठक आज, नीतीश बोल चुके हैं- मैंने नहीं किया कोई दावा
बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की जीत भल हो गई, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे, इस की घोषणा बाकी है। हालांकि पीएम मोदी कह चुके हैं कि नीतीश के नेतृत्व में एनडीए काम करेगा, लेकिन आखिरी फैसला आज होने वाली एनडीए की बैठक में होने की संभावना है।

नीतीश कुमार ने गुरुवार को ऐसा बयान दिया जिसने बिहार के नए राजनीतिक समीकरणों को कुछ हद तक साफ कर दिया। नीतीश कुमार ने पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री बनने का दावा नहीं किया है।
नीतीश कुमार ने कहा, "शपथ ग्रहण को लेकर अभी फाइनल नहीं हुआ। विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर तक है। अभी तारीख नहीं तय नही की गई है। एनडीए की बैठक में औपचारिक निर्णय किया जा सकेगा। चारों घटक दल की औपचारिक बैठक शुक्रवार होगी उसके बाद निर्णय होगा।"
उन्होंने कहा कि जनता ने एनडीए को बहुमत दिया है और हम सरकार बनाएंगे। शपथ ग्रहण को लेकर उन्होंने कहा कि इसका अभी निर्णय नहीं लिया गया है कि शपथ ग्रहण छठ या दिवाली के बाद होगा। हम नतीजों की समीक्षा कर रहे हैं।
लेकिन चिराग पासवान की एलजेपी को लेकर नीतीश में टीस साफ दिख रही है। उन्होंने कहा, "एलजेपी ने हमारे सभी उम्मीदवारों के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारे। उन पर अब बीजेपी को देखना है।"
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 13 Nov 2020, 7:49 AM
