नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत कुल 26 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद आज नई सरकार का गठन हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार 10वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया रिकॉर्ड बनाया। पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर राज्य की नई कैबिनेट के 26 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया।

सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने ली कैबिनेट मंत्र की शपथ

नीतीश कुमार के बाद सम्राट चौधरी और उनके बाद विजय कुमार सिन्हा ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। पिछली सरकार में दोनों नेताओं को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। सम्राट चौधरी हाल ही में बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए थे।


कई वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदारी

नई कैबिनेट में जेडीयू, बीजेपी और अन्य सहयोगी दलों के कई महत्वपूर्ण चेहरों को मंत्री बनाया गया है। समारोह के दौरान विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, डॉक्टर दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय जैसे वरिष्ठ नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

बिहार कैबिनेट: सभी 26 मंत्रियों की सूची

  • सम्राट चौधरी

  • विजय कुमार सिन्हा

  • विजय कुमार चौधरी

  • विजेंद्र प्रसाद यादव

  • श्रवण कुमार

  • मंगल पांडेय

  • डॉ. दिलीप जायसवाल

  • अशोक चौधरी

  • लेसी सिंह

  • मदन सहनी

  • नितिन नवीन

  • राम कृपाल यादव

  • संतोष कुमार सुमन

  • सुनील कुमार

  • मो. जमा खान

  • संजय सिंह टाइगर

  • अरुण शंकर प्रसाद

  • सुरेंद्र मेहता

  • नारायण प्रसाद

  • रमा निषाद

  • लखेंद्र कुमार रोशन

  • श्रेयसी सिंह

  • डॉ. प्रमोद कुमार

  • संजय कुमार

  • संजय कुमार सिंह

  • दीपक प्रकाश

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia