उत्तर भारत कड़ाके की सर्दी और बर्फीली हवाओं से ठिठुरा, जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, मिलेगी राहत?

उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले 5 दिनों तक सुबह घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। पंजाब में 13 से 15 जनवरी के बीच कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। आने वाले कुछ दिनों तक हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले 5 दिनों तक सुबह घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। पंजाब में 13 से 15 जनवरी के बीच कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 11 जनवरी रात 12 बजे तक जम्मू डिवीजन के अलग-अलग इलाकों में बहुत घने कोहरे की सूचना मिली। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी कोहरा देखने को मिला।

आईएमडी के अनुसार, अगले दो दिन अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी होने के आसार हैं। राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 डिग्री सेल्सियस और 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले दो दिन तक घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान बारिश होने की भी संभावना काफी कम है। दो दिन में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे मौसम बदलेगा।


मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी की राजधानी लखनऊ में आज घना कोहरा देखने को मिल सकता है। गाजियाबाद में आज मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति की संभावना है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia