पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर, 27 लोगों की मौत, हजारों लोग बेघर, 4 लाख से ज्याद लोग प्रभावित

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, असम के होजाई, कार्बी आंगलांग पूर्व, कर्बी आंगलांग पश्चिम, गोलाघाट, करीमगंज, हैलाकांडी और कछार जिले में बाढ़ से 4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

असम, मणिपुर और त्रिपुरा में कई दिनों से हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। सबसे ज्यादा तबाही असम में हुई है। असम में 17 लोगों की जान जा चुकी है और करीब 4 लाख लोग बेघर हो गए हैं। जबकि त्रिपुरा में बाढ़ की वजह से 3 लोगों की जान जा चुकी है। यहां पर 189 राहत शिविरों में 40 हजार से ज्यादा लोग फंसे हैं। मणिपुर में बाढ़ से 7 लोगों की मौत हो गई है।

कई नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। भारी बारिश के बाद भूस्खलन भी हुआ है। सड़कों और रेलवे ट्रैकों पर पानी भर गया है जिससे कई जगहों पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के मुताबिक पिछले 24 घंटे में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से चार लोगों की मौत हो गयी। एएसडीएमए ने बताया कि असम के होजाई, कर्बी आंगलांग पूर्व, कर्बी आंगलांग पश्चिम, गोलाघाट, करीमगंज, हैलाकांडी और कछार जिले में बाढ़ से 4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। एएसडीएमए ने बताया कि 716 गांव बाढ़ की चपेट में है और 3,292 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गयी है।

त्रिपुरा में बाढ़ से बने हालात में कुछ सुधार हुआ है। मिजोरम में तलवंग और लांगकी नदी में जलस्तर घटने से स्थिति थोड़ी ठीक हुई है। आपदा प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि लुंगलेई जिले में तलवंग और लांगकी नदी में जलस्तर घटने लगा है, लेकिन 500 से ज्यादा परिवार विस्थापित हुए हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia