अफगानिस्तान में समानांतर सरकार की घोषणा करेगा पंजशीर का विद्रोही गुट, तालिबान की सरकार को बताया नाजायज

तालिबान के खिलाफ मोर्चा संभाले पंजशीर घाटी स्थित नॉर्दन अलाएंस ने तालिबान सरकार को नाजायज घोषित किया है। अहमद मसूद की अगुवाई वाले गुट ने कहा है कि वह जल्द ही अपनी समानांतर सरकार का ऐलान करेगा।

सोशल मीडिया
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के लिए तालिबान द्वारा घोषित नए मंत्रिमंडल के जवाब में, अहमद मसूद के नेतृत्व वाले पंजशीर प्रांत के प्रतिरोधी मोर्चे ने कहा है कि वे एक परामर्श के बाद देश में समानांतर सरकार की घोषणा करेंगे। खामा न्यूज ने बताया कि मोर्चे ने तालिबान की कार्यवाहक सरकार को नाजायज और अफगानिस्तान के लोगों के साथ एक ज्वलंत दुश्मन करार दिया।

ध्यान रहे कि तालिबान ने इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान की घोषणा करते हुए मंगलवार को 33 सदस्यीय कार्यवाहक सरकार का ऐलान किया है जिसका नेतृत्व मुल्ला मुहम्मद हसन अखुंद करेगा।

फोटो : आईएएनएस
फोटो : आईएएनएस

इसी के जवाब में विद्रोही मोर्चे ने अपने बयान में तालिबान के खिलाफ प्रतिरोध को दोहराया और कहा कि तालिबान समस्त क्षेत्र और दुनिया के लिए खतरा हैं। विद्रोही बल ने कहा, "प्रतिरोध मोर्चे ने स्वीकार किया कि वे एक संक्रमणकालीन लोकतांत्रिक और वैध सरकार की स्थापना करेंगे, जो लोगों के वोटों के आधार पर बनेगी और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए स्वीकार्य होगी।"
मोर्चे ने संयुक्त राष्ट्र, यूएनएचआरसी, ईयू, सार्क, ईसीओ और ओआईसी के सदस्य देशों से तालिबान के साथ सहयोग बंद करने की अपील भी की है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia