मशहूर गायक और संगीतकार बप्‍पी लाहिड़ी नहीं रहे, मुंबई के एक अस्पताल में निधन

मशहूर गायक और संगीतकार बप्‍पी लाहिड़ी का निधन हो गया है। मुंबई के एक अस्पताल में बप्‍पी लाहिड़ी ने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 69 साल थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मशहूर गायक और संगीतकार बप्‍पी लाहिड़ी का निधन हो गया है। मुंबई के एक अस्पताल में बप्‍पी लाहिड़ी ने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 69 साल थी। मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में वह भर्ती थे। अस्पताल ने उनके निधन की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि लाहिड़ी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। इस बीच मंगलवार को उनकी तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को घर बुलाया। इसके बाद उन्हें फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं।


बप्पी लाहिड़ी को "डिस्को किंग" के रूप में जाना जाता था। उनका जन्म 1952 में पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में शास्त्रीय संगीत में एक समृद्ध परंपरा वाले परिवार में हुआ था। उन्होंने 19 साल की उम्र में संगीत निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया। उनके पिता अपरेश लाहिड़ी एक मशहूर बंगाली गायक थे और उनकी मां, बंसारी लाहिड़ी एक संगीतकार और एक गायिका थीं, जो शास्त्रीय संगीत और श्यामा संगीत में पारंगत थीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के निधन पर दुख जताया। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, "बप्पी लाहिरी जी का संगीत सर्वांगीण था और विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था। उनका जीवंत स्वभाव सभी को याद रहेगा। उनके निधन से दुखी हूं।"

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 16 Feb 2022, 8:24 AM