कुख्यात विकास दुबे का था बिहार से कनेक्शन! जानिए हथियारों के लेकर क्या हुआ खुलासा

खबरों के मुताबिक, एसटीएफ और पुलिस के ज्वाइंट इन्वेस्टिगेशन में खुलासा हुआ है कि विकास दुबे का अवैध हथियारों की सप्लाई का भी एक बड़ा नेटवर्क था। उसे हथियार मुहैया कराने वालों के बारे भी जानकारी सामने आई है। विकास दुबे को कुछ अपग्रेडेड कंट्री मेड (देसी) पिस्टल की सप्लाई बिहार से होती थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कानपुर कांड का मुख्य आरोपी कुख्यात विकास दुबे मारा जा चुका है। लेकिन अब उससे जुड़े कई खुलासे लगातार हो रहे हैं। ताजा खुलासा में पता चला है कि उसका कनेक्शन बिहार से था। खुलासे के मुताबिक, यह पता चला है कि विकास दुबे का अवैध तमंचों की सप्लाई का भी एक बड़ा नेटवर्क था। उसके सप्लायरों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। वे फिलहाल अंडरग्राउंड हैं और पुलिस तलाश में लगी है। बताया जा रहा है कि कुछ अपग्रेडेड कंट्री मेड (देसी) पिस्टल की सप्लाई बिहार से होती थी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक गिरफ्तार किए गए विकास के गुर्गों ने बताया है कि घटना की रात विकास के बुलावे पर लाइसेंसी असलहा तो लाए ही थे, फायरिंग में एक दर्जन से ज्यादा अवैध तमंचों का भी उपयोग हुआ था।


गौरतलब है कि बीते कुछ सालों में बिहार का मुंगेर जिला अवैध हथियार बनाने का गढ़ बन गया है। जानकार बताते हैं कि चुरंबा, बरदह, नया गांव, तौफिर दियारा, मस्कतपुर, शादीपुर आदि गांवों में अवैध हथियार के कारखाने कुटीर उद्योग का स्वरूप ले चुके हैं।

बता दें कि 2 जुलाई को यूपी में कानपुर के बिकरू गांव में दिल दहला देने वाली रदात में 8 पुलिसकर्मियों को जान गंवानी पड़ी थी। इस खौफनाक घटना को अंजाम देने वाला कानपुर का ही कुख्यात विकास दुबे था जो अब एनकाउंटर में ढेर हो चुका है। उसने ही अपने साथियों के साथ मिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ साजिश रची और घेर कर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों की बीच मुठभेड़, तीन आतंकवादी ढेर

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 18 Jul 2020, 9:58 AM