अब Gmail भी हुआ डाउन, मेल नहीं भेज पा रहे हैं लोगा, सोशल मीडिया पर कर रहे शिकायत

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की सर्विस डाउन होने के बाद गूगल की ईमेल सेवा जीमेल इस्तेमाल करने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फोटो: IANS
i

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की सर्विस डाउन होने के बाद गूगल की ईमेल सेवा जीमेल इस्तेमाल करने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खबरों के मुताबिक गूगल की मुफ्त ईमेल सेवा जीमेल मंगलवार को भारत के कुछ हिस्सों में बंद हो गई क्योंकि उपयोगकर्ता ईमेल भेजने या प्राप्त करने में असमर्थ थे। डाउन डिटेक्टर के अनुसार, 68 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं ने बताया कि वे वेबसाइट में समस्याओं का सामना कर रहे हैं, 18 प्रतिशत ने सर्वर कनेक्शन की सूचना दी और 14 प्रतिशत ने लॉगिन समस्या के बारे में बताया।


भारत और कुछ अन्य देशों में उपयोगकर्ताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिकायत की कि वे जीमेल तक पहुंचने में असमर्थ हैं। एक यूजर ने कहा, "मैं मेल भेजने या प्राप्त करने में सक्षम नहीं हूं, जीमेल डाउन है।" एक अन्य उपयोगकर्ता ने उल्लेख किया, "मुझे लगता है, फिर से जीमेल काम नहीं कर रहा है, या मैं अकेला उपयोगकर्ता हूं जो समस्या का सामना कर रहा हूं।"
फिलहाल गूगल की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।


गौरतलब है कि अभी हाल ही में सोशल मीडिया जायंट फेसबुक भी आउटेज का शिकार बना था। फेसबुक के साथ वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम भी 6 घंटे से अधिक डाउन रहा था। पिछले हफ्ते में ये दो बार डाउन हो गया था।



आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 12 Oct 2021, 6:12 PM