राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका संभालेंगी असम में प्रचार की कमान, कल पहुंचेगी दो दिवसीय दौरे पर

अपने दौरे के पहले दिन 21 मार्च को प्रियंका गांधी जोरहाट, नाजि़रा और खुमताई में तीन सभाओं को संबोधित करेंगी। फिर सोमवार को वह शारुपाथर, कलियाबोर और नगांव में जनसभाओं को संबोधित करेंगी। उसी दिन वह बोडोर्वा सात्रा में शंकरदेवा के जन्मस्थान का भी दौरा करेंगी।

फोटोः @priyankagandhi
फोटोः @priyankagandhi
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के असम में दो दिन के दौरे में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार के बाद अब पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी राज्य में प्रचार की कमान संभालने के लिए दो दिवसीय दौरे पर कल पहुंचेंगी। इन दो दिनों में प्रियंका छह जनसभाओं को संबोधित करेंगी और विभिन्न इलाकों में पार्टी नेताओं और आम लोगों से भी मुलाकात करेंगी।

राज्य कांग्रेस के अनुसार, प्रियंका गांधी 21 से 22 मार्च तक असम का दौरा करेंगी। अपनी यात्रा के दौरान वह छह जनसभाओं को संबोधित करेंगी। इस दौरे के दौरान वह बोरदोवा सात्रा में श्रीमंत शंकरदेवा की जन्मस्थली का भी दौरा करेंगी। पहले दिन 21 मार्च को प्रियंका जोरहाट, नाजि़रा और खुमताई में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगी। फिर सोमवार को वह शारुपाथर, कलियाबोर और नगांव में सभाओं को संबोधित करेंगी। वह बोडोर्वा सात्रा में शंकरदेवा के जन्मस्थान का भी दौरा करेंगी।

इससे पहले, प्रियंका गांधी ने 1 और 2 मार्च को राज्य का दौरा किया था। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने चाय बागानों के कर्मचारियों से मुलाकात की थी और पार्टी के उम्मीदवारों के साथ कई सार्वजनिक बैठकों को भी संबोधित किया था। एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा था कि एक बार सत्ता में आने के बाद, उनकी पार्टी एक कानून लाएगी ताकि राज्य में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू न हो।

इसके बाद 2 मार्च को उत्तरी असम के सोनितपुर जिले के तेजपुर में एक बैठक को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा था कि जब लाखों लोगों ने बाढ़ के प्रकोप का सामना किया, तो प्रधानमंत्री मोदी ने न तो राज्य का दौरा किया और न ही किसी वित्तीय सहायता का ऐलान किया। उन्होंने पीएम मोदी पर राज्य के चाय बागान कर्मचारियों की अनदेखी का भी आरोप लगाया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia