स्वतंत्रता दिवस पर राहुल गांधी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, प्रियंका बोलीं- हमें अपनी आजादी की रक्षा करनी है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी 74 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और पंडित ज्वाहर लाल नेहरु का विचार शेयर किया। वही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जान की कीमत चुकाकर, लम्बे संघर्ष के बाद भारत को आज़ादी मिली।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी 74 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और पंडित ज्वाहर लाल नेहरु का विचार शेयर किया। उन्होंने कहा सह-अस्तित्व का एकमात्र विकल्प विनाश है: जवाहरलाल नेहरू। स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जान की कीमत चुकाकर, लम्बे संघर्ष के बाद भारत को आज़ादी मिली। करोड़ों हिंदुस्तानी एक होकर सत्य के लिए लड़े और जीते। जान की बाजी लगाकर हमें अपनी आजादी की रक्षा करनी है। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मोर्चे पर डटे जवानों, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाईकर्मियों, किसानों और मजदूरों को नमन।


एक तरफ जहां आजादी का जश्न है तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना का कहर भी छाया हुआ है। स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर किसी तरह का प्रतिबंध तो नहीं है लेकिन इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 15 Aug 2020, 9:35 AM