महाराष्ट्र सियासी संकट: शरद पवार से मिलने के बाद संजय राउत का कड़ा संदेश, बोले- बागियों से निकल चुका है बातचीत का समय

बागियों से बातची पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अब उनका टाइम निकल गया है। राउत ने कहा कि इन्होंने (विधायकों ने) गलत कदम उठाया है। हमने इनको वापस आने का मौका भी दिया लेकिन अब समय निकल चुका है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हम हार मानने वाले नहीं हैं। हम जीतेंगे, हम सदन के फ्लोर पर जीतेंगे। अगर लड़ाई सड़क पर हुई तो वहां भी जीतेंगे। हमारा जिसे सामना करना है वह मुंबई में आ सकते हैं।

बागियों से बातची पर संजय राउत ने कहा कि अब उनका टाइम निकल गया है। राउत ने कहा कि इन्होंने (विधायकों ने) गलत कदम उठाया है। हमने इनको वापस आने का मौका भी दिया लेकिन अब समय निकल चुका है। संजय राउत ने कहा कि सीएम उद्धव ठाकरे और शरद पवार जी लगातार संपर्क में हैं। एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के सभी नेता एक-दूसरे के संपर्क में हैं।

शरद पवार से मुलाकात से पहले संजय राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे गुट जो हमें चुनौती दे रहा है, उसे यह महसूस करना चाहिए कि शिवसेना के कार्यकर्ता अभी सड़कों पर नहीं उतरे हैं। इस तरह की लड़ाई या तो कानून के जरिए लड़ी जाती है या सड़कों पर। जरूरत पड़ी तो हमारे कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।

उन्होंने कहा कि संख्या बल कागज में ज्यादा हो सकती है, लेकिन अब यह लड़ाई कानूनी लड़ाई होगी। हमारे जिन 12 लोगों ने बगावत शुरू की है उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है, जिसके लिए हमारे लोगों ने सभापति से मुलाकात की है। राउत ने कहा कि (एकनाथ शिंदे गुट के) 12 विधायकों को अयोग्य ठहराने की प्रक्रिया चल रही है, उनकी संख्या केवल कागजों पर है। शिवसेना एक बड़ा सागर है, ऐसी लहरें आती-जाती रहती हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia