पुण्यतिथि: राहुल बोले- 58 साल बाद भी पंडित नेहरू के विचार, राजनीति, राष्ट्र के लिए दृष्टिकोण उतने ही प्रासंगिक, जितने पहले थे

राहुल गांधी ने कहा कि उनके निधन के 58 साल बाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचार, राजनीति और हमारे राष्ट्र के लिए दृष्टिकोण उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले थे। भारत के इस अमर सपूत के मूल्य हमेशा हमारे कार्यों और विवेक का मार्गदर्शन करें।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 58वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर राहुल गांधी ने उन्हें याद किया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "उनके निधन के 58 साल बाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचार, राजनीति और हमारे राष्ट्र के लिए दृष्टिकोण उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले थे। भारत के इस अमर सपूत के मूल्य हमेशा हमारे कार्यों और विवेक का मार्गदर्शन करें।”

इस मौके पर दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस समिति ने शांति वन में स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल हुईं। पंडित नेहरू की समाधि पर सोनिया गांधी ने पुष्पांजलि अर्पित की।


कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, “आधुनिक स्वतंत्र भारत के निर्माता, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक और विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने वाले, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन।”

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia